अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, कहा– तेजस्वी यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना छोड़ें

By : Admin
अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, कहा– तेजस्वी यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना छोड़ें

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार की सियासत में अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बयानबाजी तेज हो गई हैं. राजद नेता तेजस्वी यादव के आरोपों पर अब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने करारा जवाब दिया हैं. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “जब विपक्ष सत्ता में था, तब किसी भी घटना के आरोपी का ठिकाना मुख्यमंत्री आवास होता था लेकिन आज नीतीश कुमार के सुशासन में आरोप लगने के बाद भी जांच चल रही है और जेडीयू के उम्मीदवार की गिरफ्तारी हो चुकी हैं." उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा, “तेजस्वी जी सूप बोल तो बोले, चलनी मत बोले जिसमें खुद 72 छेद हों. जिस पार्टी के नेता अपराधियों को संरक्षण देते रहे, वह दूसरों पर उंगली उठा रहे हैं.”

तेजस्वी यादव के बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि महागठबंधन की सरकार बनते ही सभी अपराधी जेल में होंगे, मौर्य ने कहा, “तेजस्वी यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना छोड़ें. महागठबंधन 50 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगा.” उन्होंने आगे कहा कि “अपराधियों के संरक्षण की जननी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल रही हैं. लालू प्रसाद यादव का परिवार और तेजस्वी कंपनी हमेशा से अपराध और भ्रष्टाचार के प्रतीक रहे हैं. उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुशासन और विकास के प्रतीक हैं. उनके नेतृत्व में बिहार उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ रहा हैं.”

यह भी पढ़े:  अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का वार, कहा- 14 नवंबर को बनेगी महागठबंधन की सरकार

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य