अमन/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार के नवादा से एक अनोखी प्रेम कहानी ने नवादा सदर अस्पताल को खुशियों से भर दिया. दीपक कुमार (पिता आशीष सिंह, नवादा निवासी) और काजल कुमारी (गया निवासी) की मुलाकात दो साल पहले एक बस यात्रा में हुई. बातचीत से प्यार हुआ, प्रपोजल हुआ और दोनों ने नवादा के मंदिर में प्रेम विवाह रचाया. शादी के तुरंत बाद दुल्हन सिंदूर-मेहंदी सजे हाथों, घूंघट ओढ़े और दूल्हा साथ ई-रिक्शा से सदर अस्पताल पहुंचे.
वजह दीपक की मौसी की तबीयत खराब थी, जो एक हफ्ते से भर्ती थी. नवविवाहित जोड़े ने बड़ों का आशीर्वाद लिया. यह नजारा देख अस्पताल के मरीज, परिजन और स्टाफ हैरान रह गए. दर्द भरे माहौल में खुशी की लहर दौड़ी. सभी ने जोड़े को बधाइयां दी. आशीर्वाद के बाद 15 मिनट में दोनों घर लौट गए. यह कहानी सच्चे प्यार के साथ परिवार और रिश्तों के सम्मान की मिसाल है और दोनों ई-रिक्शा से फिर चले भी गए.
यह भी पढ़े: Jharkhand Board Exam 2026: आज से शुरू हुई मैट्रिक-इंटर परीक्षा, 7.58 लाख छात्र-छात्राएं होंगे शामिल