डोभी जांच चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, XUV से 279 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

By : News11 Bharat
डोभी जांच चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, XUV से 279 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत

शेरघाटी/डेस्क:  डोभी  समेकित जांच चेकपोस्ट डोभी पर मद्यनिषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब की खेप के साथ एक XUV 500 कार को जब्त किया है. इस दौरान कार सवार दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार, वाहन जांच के क्रम में XUV 500 कार (पंजीयन संख्या BR-01PE-2563) को रोका गया. तलाशी के दौरान कार से कुल 279 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसमें 504 बोतलें शामिल हैं. शराब को बिहार में खपाने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुदर्शन पासवान (33 वर्ष), पिता राम प्रसाद पासवान, निवासी सिंगापुर टिकारी, थाना टिकारी, जिला गया (चालक) तथा रौशन कुमार (32 वर्ष), पिता संजय सिंह, निवासी मानपुर गौरक्षिणी रोड, थाना मुफस्सिल, जिला गया के रूप में हुई है.

मद्यनिषेध विभाग ने मौके से शराब लदी XUV 500 कार को भी जब्त कर लिया है. वाहन का चेचिस घिसा हुआ पाया गया, जबकि इंजन नंबर HHF4D19180 दर्ज किया गया है.

छापामार दल का नेतृत्व मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों ने किया, जिसमें विजय कुमार, धर्मेंद्र बैठा, हलेन्द्र कुमार, कमल किशोर सहित मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल एवं गृह रक्षक जवान शामिल थे.

मद्यनिषेध विभाग ने बताया कि मामले में आगे की अनुसंधान प्रक्रिया पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जाएगा. कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें: भोजपुर पुलिस और मद्यनिषेध पटना की संयुक्त कार्रवाई, भारी मात्रा में गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, महिंद्र एक्सयूवी जब्त

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार में स्टेशन से अवैध शराब बरामद, 9 महिला सहित 10 गिरफ्तार

बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज, CPDS टीम और रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर की कार्रवाई

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.

Bihar News: मातम में बदलीं पर्व की खुशियां, पोखर में डूबने से 6 बच्चों की मौत 

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पोखर में नहाने गए छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई।