सहरसा रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई, 15 लड़कियां रेस्क्यू, एक HIV पॉजिटिव बरामद, तीन अब भी फरार, कई मकान सील

By : News11 Bharat
सहरसा रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई, 15 लड़कियां रेस्क्यू, एक HIV पॉजिटिव बरामद, तीन अब भी फरार, कई मकान सील

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  सहरसा जिले में रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस और जिला प्रशासन की लगातार कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. बुधवार रात से शुरू हुई छापेमारी में अब तक 15 लड़कियों को रेस्क्यू कर हिरासत में लिया गया है, जिनमें कुछ नाबालिग भी शामिल बताई जा रही हैं. सभी रेस्क्यू की गई लड़कियों की काउंसलिंग की जा रही है और उनकी पहचान, उम्र व स्वास्थ्य से जुड़े तथ्यों की जांच जारी है.

इस कार्रवाई के बीच मामला उस समय और गंभीर हो गया जब ज्योति विवेकानंद संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योति मिश्रा ने खुलासा किया कि कुछ दिन पहले उनकी टीम द्वारा कराए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में इसी इलाके की चार लड़कियां HIV पॉजिटिव पाई गई थीं. बुधवार रात की छापेमारी में इनमें से केवल एक लड़की पुलिस की पकड़ में आई है, जबकि तीन अब भी फरार बताई जा रही हैं. इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है.

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में बिहार के कई जिलों—सीतामढ़ी, मधुबनी, गया और मुजफ्फरपुर में HIV संक्रमित मरीजों की संख्या सामने आई है. ऐसे में सहरसा में इस तरह के मामलों का उजागर होना स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती बन गया है.

छापेमारी का नेतृत्व कर रहे मुख्यालय डीएसपी कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी. उन्होंने कहा कि फरार लड़कियों की तलाश तेज कर दी गई है, ताकि उनकी स्वास्थ्य जांच और आवश्यक काउंसलिंग कराई जा सके.

गुरुवार को एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी रेड लाइट एरिया पहुंची और साक्ष्य संग्रह किया. विभिन्न मकानों से इस्तेमाल किए गए कंडोम, बेडशीट, आपत्तिजनक सामग्री समेत अन्य साक्ष्य जब्त किए गए. कई कमरों में बेडशीट पर वीर्य के दाग पाए गए, जिससे संगठित देह व्यापार की पुष्टि हुई है. साक्ष्य संग्रह के बाद जिला प्रशासन ने कई मकानों को सील कर दिया है.

बताया गया कि दक्षिण भारतीय नगर स्थित वार्ड नंबर 35 में संचालित रेड लाइट एरिया को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत की गई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम में सदर एसडीएम श्रेयांश तिवारी, सदर बीडीओ अभिलाषा कुमारी सहित अन्य अधिकारी शामिल थे.

फिलहाल पूरे मामले में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इलाके में निगरानी व कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें:  रोहतास: हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से दो मजदूर झुलसे, दोनों की हालत काफी चिंताजनक

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य