वैशाली जिले के महनार में शादी के दौरान आतिशबाजी गैराज में लगी भीषण आग

By : Admin
वैशाली जिले के महनार में शादी के दौरान आतिशबाजी गैराज में लगी भीषण आग

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
वैशाली जिले के महनार से देर रात एक बड़ी दुर्घटना सामने आई, जहां बारात में फोड़े गए पटाखों की चिंगारी से भीषण आग लग गई. इस आग ने देखते ही देखते एक मोटर गैराज और एक गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई. घटना महनार बाजार के थाना मोड़ स्थित खाकी बाबा के मजार के पास की है, जहां श्रवण प्रसाद साह उर्फ दहाउर साह का मोटर गैराज और मोहम्मद आबिद का गोदाम आग की लपटों में घिर गया. अचानक लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची. साथ ही मोटर पंप की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. स्थानीय लोगों की मदद से आग को फैलने से रोक लिया गया, लेकिन तब तक गैराज में रखे कीमती उपकरण, मशीनरी और गोदाम का पूरा सामान नष्ट हो चुका था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारात के दौरान पटाखे फोड़ने पर निकली चिंगारी पास ही स्थित गैराज पर जा गिरी, जिसके बाद आग तेजी से फैलने लगी. थाना के पास होने के बावजूद आग इतनी तीव्र थी कि नियंत्रण में लाने में काफी समय लग गया. स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी हैं.

यह भी पढ़े: आज से शुरू होगा बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र, पटना में 5 दिसंबर तक धारा 163 लागू
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य