सुपौल में भीषण अगलगी, एक दर्जन से अधिक दुकानें और घर जलकर राख

By : News11 Bharat
सुपौल में भीषण अगलगी, एक दर्जन से अधिक दुकानें और घर जलकर राख

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सुपौल में देर रात भीषण अगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यह घटना सुपौल सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसी पूर्वी तटबंध के स्पर संख्या 57.20 चौक के समीप घटी, जहां अचानक लगी आग ने देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक दुकानों और आवासीय घरों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि स्थानीय लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कई दुकानें और घर जलकर खाक हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 57.20 चौक पर देर रात अचानक आग भड़क उठी. आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास स्थित दुकानों व घरों में रखे सामान को निगलती चली गई. दुकानों में रखा किराना, कपड़ा, फर्नीचर, नकदी सहित अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया. आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बाल्टी, मोटर पंप और अन्य संसाधनों से आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग की तीव्रता के सामने उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए. स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है.

लोगों का आरोप है कि सुपौल जिला मुख्यालय से महज ढाई से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस स्थान पर दमकल की गाड़ी को पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया. दमकल की गाड़ी के विलंब से पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया. लोगों का कहना है कि यदि समय पर दमकल पहुंच जाती तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था. बाद में दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस भीषण अगलगी में करीब एक दर्जन दुकानें और घर पूरी तरह जल गए हैं, जिससे 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. सदर अंचल अधिकारी (सीओ) ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. आवासीय घरों और दुकानों में हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आवसीय घर वाले अग्निपीड़ित परिवारों को जल्द ही सरकारी योजनाओं के तहत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

यह भी पढ़े: ठंड और कोहरे की मार, भागलपुर आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें 5–6 घंटे लेट
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य