शेरघाटी में 25 दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राइसाइकल का वितरण

By : News11 Bharat
शेरघाटी में 25 दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राइसाइकल का वितरण

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत

 शेरघाटी/डेस्क:  अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार द्वारा शनिवार को बुनियाद केंद्र शेरघाटी परिसर में 25 चलंत दिव्यांग व्यक्तियों को बैटरी चालित (मोटराइज्ड) ट्राइसिकल प्रदान की गई. साथ हीं 5 सेरिब्रल पलसी व्हीलचेयर एवं 6 इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी किट भी वितरण किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने हरि झंडी दिखाकर सभी लाभार्थियों का हौसले बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी इस ट्राइसाइकिल का उपयोग शिक्षा एवं रोजगार से ख़ुद को सक्षम बनाने में करें . उन्होंने कहा कि गया जिले में एक वर्ष के आंकड़े उत्साहजनक है.  अबतक 772 दिव्यांगजन को व्हीलचेयर, हियरिंग ऐड, डिजिटल ब्लाइंड स्टिक और बैशाखी जैसे सहायक उपकरणों से लाभान्वित किया गया है. 669 दिव्यांगजन को वर्ष 2025-26 में अब तक मोटराइज्ड ट्राइसिकल का लाभ प्राप्त कराया जा चुका है. उन्होंने संबल योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आप या आपके परिचित इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जो वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए, आवासीय प्रमाण पत्र के साथ आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन कराएं. संबल योजना पोर्टल पर स्वयं आवेदन कर सकते हैं. या ऑफलाइन अपने संबंधित ब्लॉक प्रखंड, नजदीकी बुनियाद केंद्र, या जिला कार्यालय में जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को संदेश यह है कि ट्राइसिकल हमें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और स्वावलंबी बनाने में एक बड़ी भूमिका निभाएगी.

यह भी पढ़ें: भरनो में जंगली हाथी का आतंक, तीन घर क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने की मुआवजे व राहत की मांग

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य