न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शादीपुर पंचायत में बीजेपी नेता रूपक सहनी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं. पुलिस ने इस कांड में शामिल एक और बदमाश को गिरफ्तार किया हैं. गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्थानीय राज कुमार ठाकुर के पुत्र हरि ठाकुर के रूप में की गई हैं. पुलिस ने उसे छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी सोनू चौधरी के पॉकेट से एक जिंदा गोली भी बरामद की गई हैं. बरामदगी के आधार पर पुलिस आगे की जांच में जुट गई हैं. इधर, बीजेपी नेता रूपक सहनी की हत्या का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं.
यह भी पढ़े: भारतीय आसमान में पायलटों की मांग तेज, एयरलाइंस ने भर्ती का गियर किया शिफ्ट