होली से पहले नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नावाडीह जंगल में 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

By : Vaibhaw Vikram
होली से पहले नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नावाडीह जंगल में 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

न्यूज11 भारत

नवादा/डेस्क: बिहार के नवादा जिले के रूपौ थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह जंगल में होली से ठीक पहले अवैध शराब माफिया के खिलाफ पुलिस ने धमाकेदार छापेमारी की. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जंगल में सघन तलाशी ली, जिसमें चार अवैध शराब भट्ठियां बरामद हुईं. इसके बाद पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है.

पुलिस ने इन भट्टियों को पूरी तरह तोड़-फोड़ कर ध्वस्त कर दिया. साथ ही मौके पर मौजूद 200 लीटर के करीब महुआ जावा देसी शराब का घोल और तैयार शराब को नष्ट कर दिया गया. शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले महुआ, अन्य कच्चा माल, बर्तन और उपकरण भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिए गए. कार्रवाई के दौरान पुलिस की मौजूदगी होते ही शराब माफिया को भनक लग गई और वे जंगल के घने इलाकों में फरार हो गए. इस ऑपरेशन में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, लेकिन माफियाओं के ठिकानों को तबाह करने से उनके धंधे पर बड़ा झटका लगा है.

नवादा के एसपी अभिनव दीवान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शराब माफिया को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. खासकर जेल से छूटकर बाहर आए पुराने शराब माफियाओं की पूरी कुंडली खंगाली जाए.उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जाए. होम डिलीवरी, बिक्री, निर्माण या सेवन के किसी भी मामले में सख्त कार्रवाई होगी. यह कार्रवाई बिहार सरकार की शराबबंदी नीति को सख्ती से लागू करने के अभियान का हिस्सा है. नवादा पुलिस लगातार जंगलों, गांवों और छिपे ठिकानों पर नजर बनाए हुए है, ताकि होली के मौके पर कोई भी अवैध शराब न बन सके और न बिक सके.

यह भी पढ़ें: शेरघाटी-चेरकी-गया मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग तेज, विधानसभा में गूंजा मुद्दा

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई