राजू राज/न्यूज11 भारत
दानापुर/डेस्क: दानापुर में नवनियुक्त मंत्री रामकृपाल यादव का भव्य स्वागत किया गया. मंत्री के स्वागत के लिए सगुना मोड़ पर भीड़ उमड़ पड़ी. वही नवनियुक्त मंत्री रामकृपाल यादव का शनिवार को दानापुर में जोरदार स्वागत किया गया. सगुना मोड़ पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मंत्री का गर्मजोशी से अभिवादन किया. वातावरण में ढोल-नगाड़ों की गूँज और उत्साह देखने लायक था.
इसी क्रम में दानापुर लोजपा (रा) के पटना जिलाध्यक्ष चंदन यादव ने सगुना मोड़ स्थित अपने आवास पर मंत्री रामकृपाल यादव का भव्य स्वागत किया. जिलाध्यक्ष चंदन यादव ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की.
स्वागत कार्यक्रम के बाद मंत्री रामकृपाल यादव ने बंजरगबली मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की शांति एवं विकास की कामना की. मंत्री पद संभालने के बाद स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया यह सम्मान उनके प्रति जनता के विश्वास और समर्थन को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें: नालंदा के दीपनगर में चलती कार बनी बर्निंग कार, दो सवारों की मुश्किल से बची जान