गुड न्यूज 

बिहार के इस एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी नाइट फ्लाइट, एयरलाइंस के शेड्यूल का इंतजार

दरभंगा और पूरे मिथिला क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरभंगा एयरपोर्ट से बहुप्रतीक्षित नाइट लैंडिंग सुविधा का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है।

By : Rani Thakur
बिहार के इस एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी नाइट फ्लाइट, एयरलाइंस के शेड्यूल का इंतजार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क :  दरभंगा और पूरे मिथिला क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरभंगा एयरपोर्ट से बहुप्रतीक्षित नाइट लैंडिंग सुविधा का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है। रक्षा मंत्रालय ने नाइट लैंडिंग से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। अब सिर्फ एयरलाइंस कंपनियों के उड़ान शेड्यूल का इंतजार है, जिसके बाद रात में भी विमान सेवा शुरू हो जाएगी।

दरभंगा के सांसद और एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बताया कि रक्षा मंत्रालय और भारतीय वायुसेना की ओर से नाइट लैंडिंग के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जैसे ही एयरलाइंस कंपनियां अपने उड़ानों का शेड्यूल जारी करेंगी, दरभंगा एयरपोर्ट से नाइट फ्लाइट सेवा शुरू कर दी जाएगी।

सांसद ने बताया कि इस सुविधा को जल्द शुरू कराने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात कर इस विषय पर विशेष आग्रह किया था। इसके बाद रक्षा मंत्रालय ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी औपचारिकताएं पूरी कर लीं।

डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से दरभंगा एयरपोर्ट लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

नाइट फ्लाइट सेवा शुरू होने के बाद दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद समेत अन्य महानगरों से आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही व्यापार, उद्योग, पर्यटन और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे पूरे मिथिला क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
 
संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.