वीडियो वायरल

अब मंदार पर्वत पर युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, तेजस्वी ने सरकार पर साधा निशाना

बिहार में युवतियों से बदसलूकी के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। 

By : Rani Thakur
अब मंदार पर्वत पर युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, तेजस्वी ने सरकार पर साधा निशाना

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/रोहित/पटना:
बिहार के जमुई और समस्तीपुर के बाद अब बांका के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार पर्वत पर युवती से बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। बिहार में युवतियों से बदसलूकी के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। 

वीडियो में कुछ युवक एक युवती के साथ कथित तौर पर अभद्रता और मारपीट की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक वीडियो में 3 सितंबर की तारीख दिखाई दे रही है, जबकि यह मामला 22 सितंबर को पुलिस के संज्ञान में आया है।

बौंसी थाना पुलिस ने मौके का सत्यापन किया है। वीडियो में छह अज्ञात युवक नजर आ रहे हैं, जिनकी पहचान के लिए स्थानीय लोगों और दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है।

मामले में BNS की धाराओं 74, 75, 76 और 3(5) के साथ IT Act की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

तेजस्वी का सरकार पर निशाना 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए मामले को लेकर बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने सरकार से कथित आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जमुई और समस्तीपुर की पूर्व घटनाओं का भी जिक्र करते हुए बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

हालांकि, वायरल वीडियो और उसमें लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। तेजस्वी यादव ने बताया कि पोस्ट किए गए वीडियो में ऑडियो म्यूट और दृश्य ब्लर किए गए हैं।

संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।