न्यूज11 भारत
बेतिया/डेस्क: पश्चिम चंपारण जिले नगर परिषद नरकटियागंज अपने पूर्व के कई कारनामो को लेकर विवाद में तो है ही इधर नगर परिषद कार्यालय में कार्यरत एक कर्मी द्वारा अधिकारी से किए गए कार्य के भुगतान करने की मांग पर शराब पीने का झूठा आरोप लगाते हुए और भुगतान मांगने पर अधिकारी द्वारा नौकरी से निकाल देने की धमकी दिए जाने का आरोप कर्मी द्वारा लगाया गया हैं
बता दें कि नगर परिषद में ड्राइवर के रूप में कार्यरत कर्मी शेषनाथ राम ने नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी रवि कुमार पर आरोप लगाते हुए बताया कि मुझसे ठंड के समय मे अलावा गिराने का ओवरटाईम काम कराया गया और जब मैं अपने कार्य का भुगतान मांगने एनजीओ के कुंदन कुमार के पास गया तो मुझे मेरे बकाया भुगतान राशि को देने से मना कर दिया गया और स्वच्छता पदाधिकारी रवि कुमार द्वारा मुझे कार्यालय में बैठा दिया साथ ही मेरे द्वारा बकाया राशि का पैसा मांगने पर धमकी दिया गया कि तुम्हे नौकरी से हटा दिया जाएगा और जमादार द्वारा मुझसे वाहन का चाबी लेकर मुझे कार्य से वंचित करते हुए कार्यालय में बैठा दिया गया है पीड़ित कर्मी शेषनाथ राम ने बताया कि इस मामले में वे अपनी फरियाद लेकर नगर कार्यपालक पदाधिकारी, एसडीएम से लेकर डीएम साहब तक गुहार लगाएंगे
वहीं कर्मी शेषनाथ राम के आरोपो को स्वच्छता पदाधिकारी रवि कुमार सिंह ने खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हुई हैं और मुझपर मनगढ़ंत आरोप लगाया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद में 2-2 सफाई एनजीओ से कार्य कराया जा रहा और शहर में सफाई के नाम पर ना सिर्फ सरकारी राशि का दुरूपयोग किया जा रहा है कि बल्कि एनजीओ के माध्यम से नियम और कायदों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से एक ही परिवार के 3 लोगों और एक परिवार के 2 सगे भाइयों की बहाली करने पर भी सवालिया निशान उठ रहा है लेकिन इस सवाल पर स्वच्छता पदाधिकारी रवि कुमार कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है बहाली के नाम पर धांधली करने का मामला तूल पकड़ने लगा है.
यह भी पढ़ें: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 6 किलो गांजे के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार