वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एसएसबी ने निकाली भव्य बाइक रैली

By : News11 Bharat
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एसएसबी ने निकाली भव्य बाइक रैली

राहुल कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने तथा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत धनगाई स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 29वीं वाहिनी ‘ई’ समवाय द्वारा भव्य देशभक्ति बाइक रैली का आयोजन किया गया. इस अवसर पर देशभक्ति गीतों, नारों और तिरंगे के रंग में रंगा पूरा इलाका राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया.

बाइक रैली एसएसबी धनगाई कैंप से प्रारंभ होकर बाराचट्टी थाना, दिवानिया बाजार होते हुए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुनः कैंप परिसर में आकर संपन्न हुई. रैली के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.

इस जागरूकता रैली में धनगाई, बाराचट्टी सहित आसपास के पंचायतों- पतलुका, झाझ, दिवानिया, बीबीपेसरा समेत अन्य गांवों के सैकड़ों ग्रामीण, युवा, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. रैली में शामिल बाइक सवारों के हाथों में तिरंगा और देशभक्ति संदेश लिखे पोस्टर आकर्षण का केंद्र बने रहे. इस अवसर पर सहायक कमांडेंट सनोज राज ने बताया कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम की चेतना का प्रतीक है. इसके 150 वर्ष पूर्ण होने पर तथा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से पूर्व आमजन में राष्ट्रीय भावना जागृत करने के उद्देश्य से इस बाइक रैली का आयोजन किया गया है.

उन्होंने कहा कि देश को आज़ादी संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद मिली है. आज की युवा पीढ़ी को उन महापुरुषों के योगदान से अवगत कराना अत्यंत आवश्यक है, जिन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उन्होंने कहा कि देश को आज़ादी भले ही विभाजन के साथ मिली हो, लेकिन आज भी सुरक्षा बल देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा के लिए दिन-रात समर्पित भाव से कार्य कर रहे है.

बीबीपेसरा पंचायत के मुखिया छोटू कुमार ने एसएसबी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में भी देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है. उन्होंने आम लोगों की सहभागिता को लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण के लिए सकारात्मक कदम बताया. कार्यक्रम के अंत में एसएसबी अधिकारियों ने आम नागरिकों से राष्ट्रहित में एकजुट रहने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और संविधान के मूल्यों का सम्मान करने की अपील की. बाइक रैली का समापन राष्ट्रगान के साथ शांतिपूर्ण ढंग से किया गया.

यह भी पढ़े: अमेरिका में टेकऑफ के दौरान प्राइवेट जेट क्रैश, आग की लपटों में घिरा विमान, 8 लोग सवार
 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य