टेंपो को बचाने के प्रयास में पेट्रोल पंप के बगल में तालाब में पलटी कार, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

By : Vaibhaw Vikram
टेंपो को बचाने के प्रयास में पेट्रोल पंप के बगल में तालाब में पलटी कार, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

राहुल कुमार/न्यूज11 भारत

शेरघाटी/डेस्क: बिहार के शेरघाटी के आमस थाना क्षेत्र के अकौना पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कोलकाता से दिल्ली जा रही स्विफ्ट डिजायर कार टेंपो को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे भारत पेट्रोल पंप के बगल के तालाब में पलट गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने चल रहे टेंपो को बचाने के दौरान चालक ने अचानक वाहन मोड़ा. इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और कार भारत पेट्रोल पंप के बगल के तालाब में  जा पलटी. दुर्घटना में संतोष शर्मा (पुत्र उदय शर्मा) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक औरंगाबाद जिला के  रफीगंज थाना क्षेत्र  के चंदौल गांव का रहने वाला है. वहीं विशाल सिंह (34), पुत्र स्वर्गीय गोविंद सिंह, गंभीर रूप से घायल हो गए. वे नई दिल्ली के द्वारिका मोड़ मेट्रो स्टेशन क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

सूचना मिलते ही आमस थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जाता है कि यह तालाब भारत पैट्रोलियम का है जो इसमें मछली पालन किया जा रहा है लेकिन यह लापरवाही का मामला सामने आया है की न के सेट तलाव का निर्माण किया गया लेकिन न के बगल में कोई भी ब्रैकेटिंग वगैरा वहां पर नहीं लगाया गया जिसके कारण ऐसा हादसा हुआ है. हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा.

यह भी पढ़ें: होली से पहले नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नावाडीह जंगल में 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई