95 लाख का आक्सीजन प्लांट बंद, सिलेंडर पर टिका सदर अस्पताल के मरीजों का दम

By : Admin
95 लाख का आक्सीजन प्लांट बंद, सिलेंडर पर टिका सदर अस्पताल के मरीजों का दम

संजय श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
आरा कोरोना काल में सदर अस्पताल, आरा में 95 लाख रुपये की लागत से लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट अब सिर्फ शोपीस बनकर रह गया हैं. तीसरी लहर के दौरान इसे जल्दबाजी में शुरू किया गया था, लेकिन कुछ ही दिनों में प्लांट बंद हो गया और तब से आज तक दुबारा चालू नहीं हो सका. नतीजा 20 करोड़ की लागत से बने नए मॉडल अस्पताल भवन का असली उद्देश्य ही अधूरा रह गया हैं. 

20 जुलाई 2023 की तत्कालीन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस अत्याधुनिक भवन का उ‌द्घाटन किया था. उम्मीद थी कि 15 अगस्त 2023 से इमरजेंसी, आईसीयू, डायलिसिस, एसएनसीयू, प्रसूति व बर्न वार्ड जैसे महत्वपूर्ण सेक्शनों में प्लांट से सीधे ऑक्सीजन आपूर्ति शुरू हो जाएगी. सिलेंडर पर निर्भरता बढ़ी खर्च रोजाना 1.50 लाख रुपये अस्पताल सूत्रों के मुताबिक प्रतिदिन करीब 40 ऑक्सीजन सिलिंडरों की खपत होती है, जिसके लिए लगभग 1.50 लाख रुपये प्रतिदिन खर्च किए जा रहे है जबकि प्लांट की क्षमता प्रति मिनट 1000 लीटर ऑक्सीजन उत्पादन की है और इसका कंप्रेशर भी अपग्रेड हो चुका हैं. डा. शिवेंद्र प्रसाद सिन्हा, सिविल सर्जन, भौजपुर ने बताया कि कुछ टेक्निकल खामियों के कारण प्लांट बंद हैं. इसे चालू कराने के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को कई बार पत्र लिखा गया हैं. सिलिंडर भंडार गृह में जल्द ही अग्निशमन यंत्र लगाया जाएगा.

यह भी पढ़े: औरंगाबाद में राजनीतिक रंजिश से तड़प उठा शहर: विवाद में विधायक समर्थक को मारी गोली
 
संबंधित सामग्री

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया