दर्दनाक हादसा

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान चिरोडीह निवासी गंगेश्वर बड़ाइक के रूप में हुई है. वहीं घायलों में हेसराग निवासी अनिल उरांव और संतोष लोहार शामिल हैं. घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया. 

ग्रामीणों के अनुसार, अनिल उरांव और संतोष लोहार मोटरसाइकिल से घाघरा की ओर से अपने घर हेसराग जा रहे थे. ग्रामीणों का दावा है कि दोनों नशे की हालत में थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से मोटरसाइकिल से घाघरा की ओर आ रहे गंगेश्वर बड़ाइक की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गंगेश्वर बड़ाइक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव के साथ दोनों दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर थाना ले आई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है तथा दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने सभी खोड़हा दलों को प्रोत्साहित करते हुए नगाड़ों का वितरण किया

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूहों और आजीविका मिशन की महत्वपूर्ण भूमिका - विधायक