राजनीति से संन्यास वाले सवाल पर पीके ने दिया जवाब, कहा- हमनें ये कब कहा कि...

<br/>पीके ने कहा कि नीतिश ने 10-10 हजार बयाना देकर वोट खरीदा है

By : Jeevan Verma
राजनीति से संन्यास वाले सवाल पर पीके ने दिया जवाब, कहा- हमनें ये कब कहा कि...

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतिकार से राजनीति में कदम रखने वाले जनसुराज पार्टी के संस्थापक ने चुनाव के दौरान दावा किया था कि जेडीयू की अगर 25 से ज्यादा सीटें आएंगी तो राजनीति छोड़ देंगे. अब चुनाव में नीतिश की पार्टी ने कुल 85 सीटों पर जीत दर्ज की है. ऐसे मे एक सवाल वड़ा चर्चा में है कि क्या पीके राजनीति से सन्यास लेंगे. इसके लेकर पीके ने खुद अपनी बात एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से रखी है. 

पीके ने राजनीति से सन्यास वाले बात पर कहा कि हम किस पद पर हैं जो इस्तीफा दें. पीके ने कहा हमने ये तो नहीं कहा था कि बिहार छोड़ देंगे. बिहार के लोगों की बात करना छोड़ देंगे. पीके ने ये बी कहा कि नीतिश कुमार डेढ़ करोड़ परिवारों को दो-दो लाख रुपए दे दे हम बिहार छोड़ देंगे. 
पीके ने कहा कि डेढ़ करोड़ परिवार इससे बाहर आ जाएंगे, उनके बच्चे मजदूरी करने बिहार से बाहर नहीं जाएंगे, फिर हमें राजनीति करने की क्या जरुरत है हम कुछ और कर लेंगे, पीके ने कहा कि नीतिश ने 10-10 हजार बयाना देकर वोट खरीदा है. 

पीके ने कहा कि नीतिश कुमार अपना ये वादा पूरा करे फिर मैं मान लूंगा कि हमारे आंदोलन में गलती थी. पीके ने कहा कि अब सलाह का समय समाप्त हो गया है अब संघर्ष का समय आ गया है. उन्होने कहा कि जिसे भी ये दो लाख रुपए नहीं मिले हैं वो हमसे संपर्क करें. हम अधिकारियों के पास आपके साथ चलेंगे. आपकी आवाज बनेंगे. पीके ने कहा जब तक बिहार सुधारने का संकल्प पूरा न कर लूं पीछे हटने का कोई सवाल ही खड़ा नहीं होता. ये भर्म में न रहें कि मैं बिहार छोड़ दूंगा. पिछले तीन साल जितनी मेहनत की है उससे दोगूना मेहनत करुंगा. पीके ने दावा किया है कि घर जाकर सिंबल समझाने के लिए जीविका दीदियों व अन्य सरकारी मशीनरियों पर हजारो करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. प्रवासी मजदूरों को कपड़े के नाम पर 5-5 हजार रुपए दिए गए. जनसुराज की हार के लिए पीके ने कहा कि इस हार के प्रायश्चित के लिए 20 नवंबर को एक न के लिए उपवास रखूंगा. अपनी कमियों को सुधारकर उतनी ही ताकत के साथ फिर से खड़े होंगे. उन्होने कहा कि बिहार की जनता को अपनी बात सही तरीके से समझाने में विफल रहा, यह मेरी गलती है. हम िसपर आत्मचिंतन करेंगे. जो जीतकर आएं हैं उनको बधाई, पीके ने कहा कि हम भले बिहार विधानसभा में नहीं है लेकिन जनता ने जिस तरीके से हमें सम्मान दिया है सदन के बाहर हम उनके लिए आवाज बुलंद करते रहेंगे. 

ये भी पढ़ेंः- बिहार चुनाव के बाद कांग्रेस व राजद में टकराव, हार का कारण तेजस्वी यादव की मनमानी- सूत्र

संबंधित सामग्री

चार माह की गंभीर बीमार बच्ची के इलाज के लिए तत्काल मदद की दरकार, सरकार से मदद की परिवार ने लगाई गुहार

चार माह की गंभीर बीमार बच्ची के इलाज के लिए तत्काल मदद की दरकार, सरकार से मदद की परिवार ने लगाई गुहार

परिजनों के अनुसार, दिवांशी जन्म से ही फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित है. उसे सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है

पवन साई बने झारखंड BJP के संगठन महामंत्री

पवन साई बने झारखंड BJP के संगठन महामंत्री

पवन साई झारखंड के संगठन महामंत्री बने.

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 देशी कट्टा समेत युवक गिरफ्तार

पूणियां के बनमनखी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन देशी कट्टा समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

राजगंज के मरचो कोचा जंगल में पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

राजगंज के मरचो कोचा जंगल में पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के पिता राजू टुडू ने कुछ लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया है, उनका दावा है शनिवार की रात कुछ लोग उनके घर पहुंचे थे

कुछ ही देर में रांची पहुंचेगा मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी तृषा सिंह का शव; आवास पर जुटे मंत्री-विधायक 

कुछ ही देर में रांची पहुंचेगा मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी तृषा सिंह का शव; आवास पर जुटे मंत्री-विधायक 

मंत्री दीपिका पांडेय के रांची स्थित आवास में लगातार मंत्री-विधायकों और तमाम राजनीति दलों के लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी है.