शादी के नाम पर नाबालिग की तस्करी की साजिश नाकाम, 6 सदस्यीय गिरोह बेनकाब

By : News11 Bharat
शादी के नाम पर नाबालिग की तस्करी की साजिश नाकाम, 6 सदस्यीय गिरोह बेनकाब

राहुल कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
शेरघाटी/ बाराचट्टी में शादी के नाम पर नाबालिग लड़की को बेचने की सनसनीखेज साजिश का समय रहते खुलासा हुआ है. समाज और मीडिया की सतर्कता से एक बड़ी अनहोनी टल गई. यह मामला बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत खरने पचबहिनी मंदिर धाम का है, जहां कथित विवाह के दौरान साजिश का पर्दाफाश हुआ.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाराचट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आदित्य पासवान अपनी नाबालिग बेटी की शादी कराने के लिए पचबहिनी मंदिर पहुंचे थे. बताया गया कि यह रिश्ता गांव के ही एक कथित बिचौलिए संजय पासवान ने तय कराया था. विवाह के लिए जिस युवक को लाया गया था, उसे लड़की का परिवार पहले से नहीं जानता-पहचानता था. शादी की तैयारी के दौरान स्थानीय लोगों को पूरे मामले पर संदेह हुआ. इसके बाद पासवान उत्थान मंच के अध्यक्ष बाबन पासवान, एलजेपीआर के स्थानीय नेता एवं समाजसेवियों को मौके पर बुलाया गया. मामला संदिग्ध लगने पर पत्रकारों को भी सूचना दी गई.

पूछताछ में लड़की के माता-पिता ने बताया कि वे अत्यंत गरीब हैं और बिचौलिए संजय पासवान ने भरोसा दिलाया था कि लड़का पासवान समाज का है, सासाराम का रहने वाला है और बिना दहेज के शादी करेगा. इसी झांसे में आकर वे मंदिर पहुंचे थे. जब कथित दूल्हे से पूछताछ की गई तो उसने पहले खुद को सासाराम का निवासी बताया, लेकिन पूरा पता नहीं बता सका. आधार कार्ड दिखाने पर वह डुप्लीकेट निकला. 

कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने स्वीकार किया कि वह झूठ बोल रहा था और उसका वास्तविक घर राजस्थान में है. असली आधार कार्ड दिखाने पर उसकी उम्र 34 वर्ष निकली. युवक ने यह भी कबूल किया कि वह तैली समाज से है और उसे झूठ बोलने की पूरी योजना मध्यस्थ संजय पासवान ने सिखाई थी. सूत्रों के अनुसार, इस साजिश में कुल छह लोग शामिल थे, जो पिछले चार दिनों से एक होटल में ठहरकर पूरी योजना बना रहे थे शादी कहां करानी है, फर्जी आधार कैसे बनवाना है और लड़की को किस तरह बाहर ले जाना है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बाराचट्टी पुलिस ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाना ले जाया है. पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित आवेदन भी दिया है.
हालांकि मामला यहीं नहीं थमा. आरोप है कि आवेदन देने के बाद रात करीब 8:30 बजे फरार संजय पासवान अपने साथियों के साथ दो-चार पहिया वाहन से लड़की के घर पहुंचा और केस वापस लेने की धमकी दी. इससे भयभीत होकर पूरा परिवार जान बचाने के लिए अलग-अलग जगहों पर छिपने को मजबूर है. यह घटना एक बार फिर बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

यह भी पढ़े: पूर्व मुखिया पर लगा सरकारी दफ्तर से दस्तावेज चुराने का आरोप, नवादा प्रशासन ने वीडियो जारी कर दर्ज कराई FIR
 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य