हथियारों की सूचना पर गौतम नगर में पुलिस की छापेमारी, घंटों चली तलाशी के बाद भी नहीं मिला कोई अवैध हथियार

By : News11 Bharat
हथियारों की सूचना पर गौतम नगर में पुलिस की छापेमारी, घंटों चली तलाशी के बाद भी नहीं मिला कोई अवैध हथियार

इन्द्रदेव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
अवैध हथियार रखे जाने की सूचना पर सहरसा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौतम नगर वार्ड संख्या 15 में गुरुवार को पुलिस ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया. सूचना की गंभीरता को देखते हुए मधेपुरा और सहरसा जिला पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया था.

गुरुवार दोपहर मधेपुरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार एक अपराधी को सहरसा लाया गया उसी की निशानदेही पर गौतम नगर निवासी अभिजीत सिंह के घर एवं आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. पुलिस टीम ने घर के सभी कमरों, अलमारियों, छत, आंगन सहित हर संभावित ठिकाने की बारीकी से जांच की. हालांकि घंटों चली तलाशी के बावजूद पुलिस को मौके से कोई भी अवैध हथियार या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हो सकी, जिसके बाद टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा.

इस संबंध में साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि मधेपुरा जिले में गिरफ्तार अपराधी से प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी. उन्होंने कहा कि पुलिस हर सूचना को गंभीरता से लेती है और उसी के अनुरूप कार्रवाई करती है. फिलहाल छापेमारी में कुछ भी बरामद नहीं हुआ है, लेकिन पूरे मामले की जांच जारी है. डीएसपी ने यह भी बताया कि अब सूचना देने वाले अपराधी के बयान की दोबारा समीक्षा की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि पुलिस को गुमराह तो नहीं किया गया. छापेमारी के बाद गौतम नगर इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़े: Bihar Weather: कोहरे के साथ बदलेगा मौसम का मिजाज, फरवरी की शुरुआत में बारिश के संकेत, तापमान में होगी बढ़ोतरी
 
संबंधित सामग्री

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 31 अक्टूबर की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के रैंक में 29वें Chief of the Air Staff के तौर पर नियुक्त किया है.

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर किया गया. इस MOU से स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी सहयोग और फील्ड इंप्लीमेंटेशन को बढ़ावा मिलेगा.

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू जिले केनीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कुराइनपतरा पंचायत अंतर्गत सोंस गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमडीएम के राशन भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है.

झारखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग का कड़ा रुख, चलेगा विशेष खाद्य सुरक्षा जांच अभियान

झारखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग का कड़ा रुख, चलेगा विशेष खाद्य सुरक्षा जांच अभियान

झारखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है. ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक खाद्य पदार्थों की सघन जांच होगी.