न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (PUSU) चुनाव 2026 में NSUI की प्रचंड जीत के बाद प्रुनिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर बधाई संदेश जारी किया. अपने ट्वीट में पप्पू यादव ने कहा कि PUSU में NSUI की जीत NEET छात्रों को न्याय दिलाने की जिद का परिणाम है. उन्होंने इसे छात्रों के हक के लिए लड़ाई की सफलता बताया. पप्पू यादव ने अपने संदेश में यह भी कहा कि वे बेटियों की सुरक्षा, इंसाफ और हक के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे. उनके इस बयान से छात्र और जनता में न्याय और सुरक्षा के मुद्दों को लेकर समर्थन देखने को मिला.
PUSU में NSUI की प्रचंड जीत
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) February 28, 2026
NEET छात्रा को न्याय दिलाने की
जिद का प्रतिफल है!
बेटियों की सुरक्षा, उनके इंसाफ और
हक के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे!
यह भी पढ़े: पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2026: NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष