सीवान में बेखौफ बदमाशों का आतंक, युवक की गोली मारकर हत्या 

By : News11 Bharat
सीवान में बेखौफ बदमाशों का आतंक, युवक की गोली मारकर हत्या 

सरफराज आलम/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सिवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हबीब नगर शंकरपुर में एक बार फिर अपराधियों ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. अज्ञात हमलावरों ने स्थानीय युवक फिरोज अंसारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उन्हें करीब 5 गोलियां लगी. गंभीर रूप से घायल फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना आज देर शाम की है, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह वारदात पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत दुश्मनी का नतीजा हो सकती है. घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश तथा गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

यह भी पढ़े: बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन आज संभालेंगे कार्यभार
 
संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय