मुंगेर में 28 फरवरी को 'राजस्व प्रशासन आपके द्वार' कार्यक्रम

प्रधान सचिव की अध्यक्षता में दिनभर होगी समीक्षा बैठक, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण और भूमि सर्वेक्षण जैसे मुद्दों पर फोकस

By : News11 Bharat
मुंगेर में 28 फरवरी को 'राजस्व प्रशासन आपके द्वार' कार्यक्रम

न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा मुंगेर जिले में 28 फरवरी को “राजस्व प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में अपर सचिव आजीव वत्सराज ने समाहर्ता, मुंगेर को पत्र जारी कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है

जारी पत्र के अनुसार यह कार्यक्रम 28 फरवरी को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक प्रेक्षा गृह सभागार, मुंगेर में आयोजित होगा. कार्यक्रम दो पालियों में संपन्न होगा. प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक है.

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल करेंगे. इस अवसर पर मुंगेर जिले के बन्दोबस्त पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी तथा राजस्व कर्मचारी/अमीन के साथ राजस्व से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की जाएगी.

इन मुद्दों पर होगी विशेष समीक्षा
बैठक के लिए विस्तृत एजेंडा निर्धारित किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से परिमार्जन प्लस की प्रगति, दाखिल-खारिज/नामांतरण वादों की स्थिति, भूमि विवादों का निष्पादन, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, DCLR न्यायालयों में लंबित वाद, भूमि मापी की प्रगति, राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली की स्थिति और राज्य में चल रहे भूमि सर्वेक्षण की अद्यतन स्थिति पर फोकस होगा.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मानक एसओपी के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित की जाएं. अपर समाहर्ता, मुंगेर को बैठक की समुचित तैयारी, प्रतिवेदन संकलन तथा समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

राजस्व मुख्यालय के 22 वरिष्ठ अधिकारियों की होगी भागीदारी
कार्यक्रम में विभाग के सचिव  जय सिंह के अतिरिक्त सचिव स्तर के अन्य अधिकारियों के साथ-साथ भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय, चकबंदी निदेशालय, भू-अर्जन निदेशालय तथा कृषि गणना से जुड़े 22 वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे. इसके अलावा लखीसराय जिले के अपर समाहर्ता को भी अपने जिले से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन के साथ बैठक में भाग लेने का निर्देश दिया गया है.

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य