पटना में बेखौफ लुटेरों ने सरेराह झपट ली RJD विधायक के भाई की सोने की चेन, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

पटना के कंकड़बाग में आरजेडी विधायक के भाई से सोने की चेन की लूट। साईं मंदिर के पास बाइक सवारों ने दिया अंजाम। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपराधियों की तलाश में जुटी।

By : Anshuman Parashar
पटना में बेखौफ लुटेरों ने सरेराह झपट ली RJD विधायक के भाई की सोने की चेन, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

न्यूज 11 भारत/ बिहार डेस्क: बिहार की राजधानी के सबसे सुरक्षित और पॉश इलाकों में शुमार कंकड़बाग में अपराधियों ने पुलिस की चौकसी को धता बताते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने जहानाबाद से आरजेडी विधायक राहुल कुमार के भाई, रोहित कुमार को अपना निशाना बनाया। अपराधियों ने सरेआम उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। इस हाई-प्रोफाइल स्नेचिंग की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

साईं मंदिर के पास चंद सेकेंड में वारदात को दिया अंजाम

मिली जानकारी के मुताबिक, वारदात कंकड़बाग थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध साईं मंदिर के पास हुई। रोहित कुमार जब वहां से गुजर रहे थे, तभी एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक उनके करीब आए। रोहित जब तक कुछ समझ पाते, बाइक के पीछे बैठे अपराधी ने बिजली की फुर्ती से उनके गले पर झपट्टा मारा। सोने की चेन हाथ लगते ही अपराधी गलियों के रास्तों का फायदा उठाते हुए तेज रफ्तार में गायब हो गए।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे शातिर अपराधी

लूट की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में अपराधियों का शातिराना अंदाज साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे उन्होंने रेकी कर चंद सेकेंडों में इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में काफी रोष और डर है। लोगों का कहना है कि अगर वीआईपी परिवार के सदस्य भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा।

अपराधियों को दबोचने के लिए पुलिस ने बिछाया जाल

सूचना मिलते ही कंकड़बाग पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है और इलाके के तमाम सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि अपराधियों के भागने के रूट को ट्रैक किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही बाइक सवार लुटेरों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

JDU के एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की गैर-मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। 

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। <br/><br/>

बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार की घोषणा पर भाई वीरेंद्र का बयान, कहा- केंद्र को बिहार के लिए...

बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार की घोषणा पर भाई वीरेंद्र का बयान, कहा- केंद्र को बिहार के लिए...

बिहार में आई भीषण बाढ़ को लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। 

पर्यटकों के लिए अच्छी खबर, दिसंबर तक पटना जू परिसर में शुरू होंगे 2 नए फूड कियोस्क

पर्यटकों के लिए अच्छी खबर, दिसंबर तक पटना जू परिसर में शुरू होंगे 2 नए फूड कियोस्क

पटना जू घूमने आने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। इस साल के अंत तक जू परिसर में दो नए फूड कियोस्क शुरू किए जाने की संभावना है। 

JDU का नया नाम और बख्तियारपुर पर बोले श्रवण कुमार-'प्रस्ताव आया तो कोई गुरेज नहीं

JDU का नया नाम और बख्तियारपुर पर बोले श्रवण कुमार-'प्रस्ताव आया तो कोई गुरेज नहीं

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने JDU के नाम से ‘यूनाइटेड’ शब्द हटाकर पार्टी का नाम ‘जनता दल नीतीश’ किए ज