विकास कुमार/न्यूज11 भारत
रोहतास/डेस्क: सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के अड्डा रोड में एक मकान निर्माण के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए. दोनों की हालत काफी चिंताजनक है. घायल राजू अली तथा छोटू मिस्त्री को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया. लेकिन दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि भीड़भाड़ वाला मुख्य बाजार अड्डा रोड में एक दुकान के ऊपर मकान का निर्माण कार्य चल रहा है. इसी दौरान दो मजदूर लोहे के सरिया को लेकर छत पर जा रहे थे. इसी दौरान लोहे का सरिया छत के बगल से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से सट गया. जिस कारण दोनों गंभीर रूप से झुलस गए. स्थानीय लोगों की मदद से छोटी मिस्त्री तथा राजू अली को अस्पताल पहुंचाया गया है. दोनों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: गोपालगंज में सड़क सुरक्षा सप्ताह में चल रहा वाहन जांचअभियान, नियम उल्लंघन पर हो रही कार्रवाई