सहरसा: नया बाजार में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, दो दुकानों में घुसा, हजारों का नुकसान

By : News11 Bharat
सहरसा: नया बाजार में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, दो दुकानों में घुसा, हजारों का नुकसान

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  खबर बिहार के सहरसा से है, जहां सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार में देर रात तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक दुकान में घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया. हादसा इतना अचानक था कि आसपास अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सीधे दो दुकानों में जा घुसा, जिससे दुकानों में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया. दुकानदारों के अनुसार इस घटना में हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

पीड़ित दुकानदार पप्पू चौधरी ने बताया कि देर रात अवैध रूप से कई ट्रैक्टर ओवरलोड मिट्टी ढोते हैं. इन ट्रैक्टरों पर न तो नंबर प्लेट होती है और न ही किसी प्रकार की जांच. बिना किसी डर के ये ट्रैक्टर तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ते रहते हैं, जिससे आम लोगों की जान हमेशा खतरे में बनी रहती है. दुकानदार ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रैक्टर आरएन (आरण) का बताया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन मौन बना हुआ है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम, परिवहन और प्रशासनिक विभागों की मिलीभगत से अवैध कार्य खुलेआम चल रहे हैं. कार्रवाई के नाम पर केवल जांच टीम गठित कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध और ओवरलोड ट्रैक्टरों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

यह भी पढ़ें: बालूमाथ तेतरियाखांड कोल परियोजना में होमगार्ड कर्मी सेड्यूटी के दौरान मारपीट, जातिसूचक गाली का आरोप

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य