इन्द्रदेव/न्यूज़11 भारत
सहरसा/डेस्क: सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सहरसा पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी अभिषेक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र से की गई है. शनिवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले में वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में अभिषेक शर्मा की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक शर्मा सात विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है. इसके अलावा मध निषेध विभाग से जुड़े मामलों में भी उसका आपराधिक इतिहास सामने आया है.उन्होंने बताया कि वीएनएस-107 के तहत अभियुक्त की संपत्ति की भी जांच कराई जाएगी. आशंका जताई जा रही है कि उसके पास आय से अधिक संपत्ति हो सकती है, जिसकी विस्तृत जांच की जाएगी.सहरसा पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है.
सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार के इनामी मोस्ट वांटेड अभिषेक शर्मा गिरफ्तार
संबंधित सामग्री
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा
एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा
कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई
बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय
रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया
सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार
सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी
थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य