पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का उद्घाटन

सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने नई पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन

अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी किया निरीक्षण 

By : Ark Sahuliyar
सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने नई पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन

पवन कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत 
छपरा/डेस्क:
सारण जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ी राहत की खबर है. अब सदर अस्पताल में मरीजों को एक-दो नहीं, बल्कि 127 प्रकार की पैथोलॉजिकल जांच की सुविधा उपलब्ध होगी. जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने नई पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का उद्घाटन किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया.

सारण जिले के सदर अस्पताल में जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अत्याधुनिक पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का विधिवत उद्घाटन किया. इस नई सुविधा के शुरू होने के बाद अब सदर अस्पताल में आम लोगों को 127 प्रकार की पैथोलॉजिकल जांच एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों को निजी लैब का सहारा नहीं लेना पड़ेगा और समय के साथ-साथ खर्च में भी राहत मिलेगी.

राज्य सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत अब अनुमंडलीय अस्पतालों में 76 प्रकार, रेफरल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 63 प्रकार, जबकि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 45 प्रकार की पैथोलॉजिकल जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.

उद्घाटन के बाद जिला पदाधिकारी ने सदर अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण किया. उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतीक्षा कक्ष, जांच लैब, रिपोर्ट वितरण केंद्र समेत सभी जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

जिला पदाधिकारी ने अस्पताल परिसर के बाहर सभी उपलब्ध जांचों की सूची बड़े होर्डिंग के माध्यम से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों को जांच संबंधी जानकारी आसानी से मिल सके. इसके अलावा उन्होंने सदर अस्पताल तक पहुंचने वाली निर्माणाधीन सड़क और अस्पताल परिसर का भी निरीक्षण किया तथा सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने और परिसर को जलजमाव से मुक्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए.

यह भी पढ़ें- ब्रांडेड सिगरेट का बन रहा था डुप्लीकेट, अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों की सिगरेट व करोड़ों की मशीनें जब्त

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.