रक्सौल में सनसनी: नेपाल सीमा के पास पोखर किनारे मिले छह सुतली बम, इलाके में दहशत

By : Admin
रक्सौल में सनसनी: नेपाल सीमा के पास पोखर किनारे मिले छह सुतली बम, इलाके में दहशत

मनीष कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
रक्सौल थाना क्षेत्र के नोनियाडीह पंचायत अंतर्गत महदेवा गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के सरेह स्थित एक पोखर के तट पर एक झोले में छह सुतली बम बरामद किए गए. बम मिलने की सूचना फैलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया. घटना स्थल नेपाल सीमा से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित हैं. 

बताया जाता है कि ग्रामीण शौच के लिए पोखर की तरफ गए थे. इसी दौरान एक युवक की नजर एक संदिग्ध झोले पर पड़ी. करीब जाकर देखने पर झोले में सुतली बम दिखाई दिए, बम की सूचना के बाद पूरे रक्सौल में हड़कम्प मच गया. बम की सूचना के बाद रक्सौल थाना पुलिस और सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर लिया. फिलहाल आम लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. बरामद बमों की सूचना वरीय अधिकारियों के साथ-साथ डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता टीम के दिया गया हैं. मौके पर डॉग सक्योर्ड टीम तो आई है लेकिन बम निरोधक दस्ता अभी नही पहुंचा हैं. पोखर के पास बम कैसे और किस उद्देश्य से लाया गया, इसकी जांच कई बिंदुओं पर की जा रही हैं.

चार दिन पहले ही महदेवा गांव के निवासी संजय सिंह के घर भीषण डकैती हुई थी. लोगों का अनुमान है कि डकैतों ने डकैती के दौरान ये बम पोखर के पास छोड़ दिए होंगे. इससे पहले अप्रैल 2023 में भी इसी गांव में अरुण सिंह के घर डकैती के बाद बगल के पोखर के पास इसी प्रकार के सुतली बम बरामद हुए थे. लगातार दूसरी बार बम मिलने की घटना के बाद ग्रामीणों में भय और तनाव का माहौल हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों तक जल्द पहुंचा जाएगा.

यह भी पढ़े: मुंगेर मंडल कारा में छापेमारी, कैदियों के बीच मचा हड़कंप
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य