नवादा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, घनी आबादी वाले मोहल्ले से 2 लड़कियों समेत 4 गिरफ्तार

By : News11 Bharat
नवादा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, घनी आबादी वाले मोहल्ले से 2 लड़कियों समेत 4 गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के नवादा में घनी आबादी वाले इलाके में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने इस मामले में दो लड़कियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर की गई.

पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के देखरेख में डीएसपी हुलास कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने छापेमारी कर मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम और दवाएं बरामद की है. यह मामला नगर थाना क्षेत्र के नवीन नगर मोहल्ले का है. बताया जा रहा है कि सरवन यादव नामक व्यक्ति के मकान में यह रैकेट चलाया जा रहा था, जो खुद उस मकान में नहीं रहते और उसे किराए पर दे रखा था.

छापेमारी के दौरान घटनास्थल के पास कचरे के ढेर से विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतलें और इस्तेमाल किए गए कंडोम बरामद हुए. इससे आशंका जताई जा रही है कि यह रैकेट काफी समय से चल रहा था. बिहार में शराबबंदी के बावजूद यहां शराब की बोतलें मिलना भी एक गंभीर मामला है. स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें इस सेक्स रैकेट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़े: रोहतास में परिवार की मनाही को ताक पर रखकर मंदिर में शादी, नीतीश-स्नेहा ने प्यार को दिया नया नाम
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य