MLC चुनाव

MLC चुनाव पर शकील अहमद खान का बड़ा बयान, कहा- बिना बात किए RJD ने जारी कर दी लिस्ट 

बिहार में MLC चुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर एक बार फिर मतभेद सामने आते दिख रहे हैं। 

By : Rani Thakur
MLC चुनाव पर शकील अहमद खान का बड़ा बयान, कहा- बिना बात किए RJD ने जारी कर दी लिस्ट 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क: बिहार में MLC चुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर एक बार फिर मतभेद सामने आते दिख रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि RJD ने कांग्रेस से बिना बातचीत किए ही उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी।

न्यूज 11 भारत से बातचीत के दौरान शकील अहमद खान ने कहा कि RJD को उम्मीदवारों की सूची जारी करने से पहले कांग्रेस से सलाह-मशविरा करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल दलों के बीच आपसी बातचीत और समन्वय जरूरी है। बिना चर्चा के इस तरह का फैसला लेना उचित नहीं है।

शकील अहमद खान ने बताया कि कांग्रेस में भी कुछ नेता MLC चुनाव की तैयारी कर रहे थे। ऐसे में RJD की ओर से पहले ही सूची जारी कर दिए जाने से कांग्रेस के नेताओं की तैयारियों पर असर पड़ सकता है।

उनके बयान से महागठबंधन के भीतर सीटों और उम्मीदवारों को लेकर चल रही खींचतान की चर्चा तेज हो गई है। MLC चुनाव के बीच कांग्रेस और RJD के बीच तालमेल को लेकर उठे सवालों ने बिहार की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।

टैग्स: Bihar News

संबंधित सामग्री

शिक्षा सेवकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, इन मांगों को लेकर धरना जारी

शिक्षा सेवकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, इन मांगों को लेकर धरना जारी

शिक्षा सेवकों ने नियमावली में संशोधन कर शिक्षक का दर्जा और वेतनमान देने की मांग की है। 

जमुई में तेज रफ्तार वाहन का कहर, सड़क पार कर रही महिला को रौंदा; मौके पर मौत

जमुई में तेज रफ्तार वाहन का कहर, सड़क पार कर रही महिला को रौंदा; मौके पर मौत

सिकंदरा मुख्य मार्ग पर चौडीहा, मिर्चा मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। 

बाढ़ पीड़ितों के लिए बिहार सरकार का बड़ा फैसला, किसानों की बर्बाद फसल का होगा सर्वे

बाढ़ पीड़ितों के लिए बिहार सरकार का बड़ा फैसला, किसानों की बर्बाद फसल का होगा सर्वे

गांधी जयंती के अवसर पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में बाढ़ से किसानों को हुए खेती के नुकसान का आकलन होगा। 

MLC चुनाव में कांग्रेस-राजद पर बरसे संजय सरावगी, बोले- खंड-खंड हो चुका है...

MLC चुनाव में कांग्रेस-राजद पर बरसे संजय सरावगी, बोले- खंड-खंड हो चुका है...

कांग्रेस और राजद की ओर से अलग-अलग उम्मीदवार उतारे जाने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने महागठबंधन पर निशाना साधा है। 

पितरों के मोक्ष की कामना: गयाजी पहुंचे विदेशी श्रद्धालु, देवघाट पर किया पिंडदान

पितरों के मोक्ष की कामना: गयाजी पहुंचे विदेशी श्रद्धालु, देवघाट पर किया पिंडदान

विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले के दौरान गयाजी में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।