न्यूज़11 भारत
निरसा/डेस्क: विधायक अरुप चटर्जी ने अपने आवास के पास स्थित राजा कुलयरी खदान में अवैध खनन का खुलासा किया. लगातार मिल रही सूचना के बाद आज शुक्रवार की सुबह विधायक अपनी पूरी टीम के साथ खुद खदान में उतरे और उसके अंदर चल रहे दर्जनों अवैध कोयला की मुहानों के अंदर भी प्रवेश किया. अंदर का नजारा देख खुद विधायक भी हैरान हो गए.

खदान के अंदर मोटरसाइकिल लेकर उस पर अवैध कोयला लाद कर कोयला चोर अंदर-बाहर कर रहे थे. मौके पर पहुंचे CISF की टीम और कोलयरी प्रबंधन की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिजली के तारों को जप्त किया. साथ ही कई कोयला काटने वाले गैता भारी मात्रा में बिजली के मोटे केबल सहित मोटर कटर आदि भी जब्त किया गया.
वहीं उक्त खदान के अवैध मुहानों को भरने का काम भी किया जा रहा है.

विधायक ने बताया कि बीते कई दिनों से उन्हें सूचना मिल रही थी कि उनके आवास के समीप ही स्थित राजा कुलयरी खदान में अवैध खनन का कार्य काफी जोर-शोर से एक प्रोजेक्ट के तौर पर चलाई जा रही है. इसके लिए बिजली की मोटे-मोटे तार से अवैध कनेक्शन लेकर बड़े-बड़े मोटर और ड्रिल मशीन कोयला काटने के लिए लगाया गया है, जिससे आसपास का परिसर काफी प्रभावित है.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा: जंगल में मृत मिला जंगली हाथी, मौत की वजह अब भी रहस्य; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार