न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: राजधानी के सड़के पर रफ्तार का कहर जारी है. ये मामला पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के कंगान घाट स्थित जेपी पथ का है, जहां दीदार गंज की ओर जा रही कार में ब्रेक लगाने के बाद पीछे से तेज रफ्तार से आ रही ओला कार ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. वही कार सवार सिख श्रधालु भी आंसिक रूप से घायल हो गए! जिसे प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया. वही पीछे से टक्कर मारने वाले कार का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छान बिन की और आगे की कानूनी करवाई मे जुट गई है.
यह भी पढ़े: सासाराम में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, 40-45 लाख का नुकसान, शॉर्ट सर्किट मुख्य वजह