युवक की संदिग्ध हत्या से मचा हड़कंप, आरोपी के गिरफ्तारी के बाद गांव में तनाव

By : News11 Bharat
युवक की संदिग्ध हत्या से मचा हड़कंप, आरोपी के गिरफ्तारी के बाद गांव में तनाव

नमो नारायण मिश्रा/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
गोपालगंज से इस वक्त एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण खबर सामने आ रही है. कटेया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव से बाहर एक खेत में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में बरामद किया गया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है. मृतक की पहचान मोहनपुर गांव निवासी कांग्रेस कुशवाहा के करीब 20 वर्षीय पुत्र अनिल कुशवाहा के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी. खेत में युवक का शव पड़ा देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. इस बीच जैसे ही युवक का शव मिलने की खबर गांव में फैली, मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही हालात और बिगड़ गए. आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पुलिस से छीनने की कोशिश की और उसके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गई. स्थिति को बेकाबू होता देख पुलिस ने आरोपी की जान बचाने के लिए उसे पास के एक घर में बंद कर दिया. इसके बाद भीड़ ने उस घर को चारों ओर से घेर लिया, जिससे गांव में तनाव और ज्यादा बढ़ गया. हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी ने ही अनिल कुशवाहा को फोन कर घर से बाहर बुलाया था और इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. परिजन लगातार न्याय और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है. वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कैंप कर रही है. कुल मिलाकर, कटेया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. गांव में अब भी तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.

यह भी पढ़े: बच्चों की लड़ाई में गई बुजुर्ग महिला की जान, मारपीट के बाद अस्पताल में मौत
 

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई