सहरसा सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बंद होने से बिचौलियों की हो रही कमाई, प्लांट जल्द चालू करने की मांग

By : News11 Bharat
सहरसा सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बंद होने से बिचौलियों की हो रही कमाई, प्लांट जल्द चालू करने की मांग

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत 

सहरसा/डेस्क: सहरसा में कोविड-19 महामारी के दौरान जीवनदायी साबित हुआ सदर अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट लंबे समय से बंद पड़ा है, जिसे चालू कराने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है. इसी क्रम में कोशी युवा संगठन ने सिविल सर्जन को आवेदन देकर प्लांट को तत्काल पुनः संचालित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है.

संगठन ने अपने पत्र में याद दिलाया कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से जहां पूरे देश में मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा था, वहीं सहरसा का यह प्लांट स्थानीय मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ था. वर्तमान में प्लांट बंद होने के कारण अस्पताल प्रशासन को बाहर से सिलिंडर मंगाने पड़ रहे हैं. इससे न सिर्फ समय की बर्बादी होती है, बल्कि आपात स्थितियों में मरीजों की जान पर भी खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा बाहरी सप्लाई पर निर्भरता बढ़ने से बीच के विचौलियों की कमाई भी बढ़ रही है, जो व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है.

संगठन ने कहा कि जब प्लांट की मशीनें और उपकरण पूरी तरह उपलब्ध और क्रियाशील स्थिति में हैं, तब उसका बंद रहना समझ से परे है. यदि प्लांट फिर से शुरू होता है तो केवल सहरसा ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को भी समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकेगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा.

यह भी पढ़ें: नवादा का ऐतिहासिक मेला शुरू होने से पहले मंदिर परिसर की सरकारी जमीन अतिक्रमणमुक्त, इलाके में सनसनी

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य