ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने का सांस्कृतिक उत्सव है राजगीर महोत्सव, आज से हो रही शुरुआत

By : News11 Bharat
ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने का सांस्कृतिक उत्सव है राजगीर महोत्सव, आज से हो रही शुरुआत

हर्ष कुमार/न्यूज11  भारत 

नालंदा/डेस्क:  राजगीर की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 1986 में शुरू किया गया राजगीर महोत्सव आज एक भव्य सांस्कृतिक उत्सव के रूप में स्थापित हो चुका है. तब से लेकर अब तक यह महोत्सव हर वर्ष दिसंबर महीने में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इसी क्रम में इस वर्ष राजगीर महोत्सव 2025 का आयोजन 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक किया जाएगा. महोत्सव की तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली गई हैं. 19 दिसंबर को राजगीर महोत्सव 2025 का भव्य उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा होने की सम्भावना हैं.

महोत्सव के पहले दिन यानी 19 दिसंबर को सुप्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर अपने कैलाशा बैंड के साथ राजगीर की वादियों में अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे. वहीं 20 दिसंबर को इंडियन आइडल सीजन-10 के विजेता सलमान अली अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे. जबकि 21 दिसंबर को प्रसिद्ध गायिका भव्या पंडित की सुरीली आवाज़ से राजगीर की वादियाँ गूंज उठेंगी.

राजगीर महोत्सव की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त श्रीकांत कुंडलीक खांडेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार महोत्सव के दौरान आयोजित ग्रामश्री मेला विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा. मेले में तरह-तरह के स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें जीविका दीदियों के स्टॉल, पुस्तक मेला, व्यंजन मेला, ग्राम कृषि मेला प्रमुख हैं. इसके अलावा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, राजस्थान, असम, गुजरात और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के उद्योग और स्व-सहायता समूह इस बार ग्रामश्री मेले में अपने उत्पादों के साथ भाग ले रहे हैं.

कुल मिलाकर, राजगीर महोत्सव 2025 संस्कृति, संगीत, हस्तशिल्प और लोक परंपराओं का अद्भुत संगम साबित होने जा रहा है, जो पर्यटकों को राजगीर की ओर आकर्षित करेगा.

यह भी पढ़ें: खराब मौसम के कारण समस्तीपुर नहीं पहुंचे सीआरपीएफ महानिदेशक, शहीद कौशल मिश्रा के परिजनों से करने वाले थे मुलाकात

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य