वैशाली के लालगंज में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा पर 'पीले पंजे' का कहर

लंबे समय से अतिक्रमण की मार झेल रही थी नगर परिषद की जमीन

By : News11 Bharat
वैशाली के लालगंज में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा पर 'पीले पंजे' का कहर

न्यूज11  भारत

वैशाली/डेस्क: लालगंज नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण की बढ़ती समस्या को लेकर प्रशासन ने  सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया. अभियान के तहत भट्ठी पोखर स्थित सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर से कार्रवाई की गई. इस दौरान सरकारी आवास सहित कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नगर क्षेत्र में एक व्यवस्थित और स्थायी वेंडिंग जोन का निर्माण करना है, जिससे अस्थायी दुकानदारों को निर्धारित स्थान उपलब्ध कराया जा सके और शहर में लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिल सके.

अभियान के दौरान नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी तथा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा. नगर परिषद लालगंज द्वारा भट्ठी पोखर चौक के समीप प्रस्तावित वेंडिंग जोन स्थल पर सूचना बोर्ड भी स्थापित कर दिया गया है. नगर परिषद कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि अब तक नगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार का वेंडिंग जोन निर्धारित नहीं था. इसके चलते फल, सब्जी विक्रेता, ठेला-खोमचा संचालक और फुटपाथ दुकानदार मुख्य सड़कों के किनारे व्यवसाय करते थे, जिससे यातायात बाधित होता था और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था.

भट्ठी पोखर चौक के पास विकसित किए जा रहे वेंडिंग जोन में अब सब्जी विक्रेता, फल विक्रेता, फुटपाथ दुकानदार और अन्य अस्थायी व्यापारी व्यवस्थित रूप से अपना व्यवसाय कर सकेंगे. इससे न केवल दुकानदारों को स्थायी स्थान मिलेगा, बल्कि शहर की सड़कों पर अव्यवस्था और जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी.

नगर परिषद ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि वेंडिंग जोन के निर्माण के बाद यदि कोई दुकानदार सड़क किनारे ठेला, खोमचा या अस्थायी दुकान लगाते पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला जाएगा. नगर परिषद का दावा है कि प्रस्तावित वेंडिंग जोन और सड़क निर्माण परियोजनाओं से लालगंज क्षेत्र का समग्र विकास होगा. इससे यातायात व्यवस्था सुचारु होगी, नगर की सुंदरता बढ़ेगी और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी. प्रशासन ने आम नागरिकों और व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही अपना व्यवसाय करें और नगर को स्वच्छ, सुंदर व सुव्यवस्थित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें.

यह भी पढ़ें: भागलपुर: खेत किनारे बगीचे में मिला 3 माह के अज्ञात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य