गोपालगंज: थावे दुर्गा मंदिर में चोरी, पुलिस ने 30 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जांच तेज

By : News11 Bharat
गोपालगंज: थावे दुर्गा मंदिर में चोरी, पुलिस ने 30 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जांच तेज

नमो नारायण मिश्रा/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
गोपालगंज से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर परिसर में हुई चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है. इस सनसनीखेज चोरी मामले में पुलिस अब तक करीब 30 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान कुछ अहम सुराग मिलने के बाद पूरे मामले में अनुसंधान और तेज कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर के अंदर हुई चोरी की इस घटना ने न सिर्फ श्रद्धालुओं बल्कि पूरे इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल पैदा कर दिया था. घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहा है. मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध गतिविधियों की गहनता से जांच की जा रही है. इस पूरे मामले को लेकर गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिसके आधार पर जांच को और आगे बढ़ाया गया है. 

एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि “दुर्गा मंदिर परिसर में हुई चोरी की घटना को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया है. अब तक लगभग 30 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जांच के दौरान कुछ अहम सुराग मिले है. हमें पूरा भरोसा है कि बहुत जल्द इस मामले का सफल उद्भेदन कर लिया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी.” एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस टीम लगातार तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय इनपुट और खुफिया जानकारी के आधार पर काम कर रही है. जरूरत पड़ने पर जांच का दायरा और भी बढ़ाया जाएगा. वहीं मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों से भी सहयोग लिया जा रहा है, ताकि इस मामले में कोई भी दोषी बच न सके. फिलहाल पुलिस की कई टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर काम कर रही है और श्रद्धालुओं से भी शांति बनाए रखने की अपील की गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस चोरी कांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़े: नवादा में अलाव में पेट्रोल डालते समय युवक झुलसा, पटना रेफर
 
संबंधित सामग्री

तीन महीने से मरीजों की थाली खाली! गुरुआ CHC में भोजन बंद, बाहर से खाना खरीदने की मजबूरी

तीन महीने से मरीजों की थाली खाली! गुरुआ CHC में भोजन बंद, बाहर से खाना खरीदने की मजबूरी

गुरुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती मरीजों के लिए करीब तीन महीने से भोजन की व्यवस्था बंद रहने का मामला सामने आया है। 

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

जमुई मामले में मंत्री शीला मंडल का बयान, कहा- सरकार पूरे मामले को... 

जमुई मामले में मंत्री शीला मंडल का बयान, कहा- सरकार पूरे मामले को... 

जमुई की घटना पर मंत्री शीला मंडल ने कहा कि सरकार पूरे मामले को देख रही है।

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की