विधान परिषद चुनाव 

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में हलचल तेज, RLM के 3 विधायकों ने इस पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा

विधान परिषद चुनाव में एनडीए में खुलकर मतभेद की खबर सामने आ रही है।

By : Rani Thakur
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में हलचल तेज, RLM के 3 विधायकों ने इस पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में हलचल तेज हो गई है। विधान परिषद चुनाव में एनडीए में खुलकर मतभेद की खबर सामने आ रही है। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में दो फाड़ से सियासी हलचल बढ़ गई है। 

जानकारी मिली है कि रालोमो के तीन विधायकों ने राम पुकार सिन्हा को समर्थन दिया है। इन विधायकों के नाम माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक सिंह है। खबर यह है कि ये तीनों विधायक पार्टी नेतृत्व से अलग रुख अपनाते नजर आए हैं। 

राम पुकार सिन्हा ने सारण निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवारी ठोकी है। तीनों विधायक राम पुकार सिन्हा के नामांकन में शामिल होने की तैयारी में हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह की अगुवाई में समर्थन की बात सामने आई है। रालोमो में विधायकों के रुख से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। इस कड़ी में उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू उम्मीदवार को समर्थन देने का दावा किया था।

वहीं दूसरी ओर बिहार एमएलसी चुनाव में एनडीए के भीतर भी मतभेद सामने आ रहे हैं। 

संबंधित सामग्री

अनंत-नीरज विवाद सुलझाने में जुटे ललन सिंह, बोले- ताली एक हाथ से नहीं बजती

अनंत-नीरज विवाद सुलझाने में जुटे ललन सिंह, बोले- ताली एक हाथ से नहीं बजती

अनंत सिंह के विधानसभा चुनाव में विरोध पर ललन सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से उस वक्त चूक हुई थी। 

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: नवल किशोर यादव का बड़ा दावा, कहा- बाकी की...

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: नवल किशोर यादव का बड़ा दावा, कहा- बाकी की...

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार नवल किशोर यादव ने नामांकन से पहले बड़ा बयान दिया।

कटिहार में दिनदहाड़े फायरिंग, अधिवक्ता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार के बाद सिर में मारी गोली

कटिहार में दिनदहाड़े फायरिंग, अधिवक्ता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार के बाद सिर में मारी गोली

कटिहार में सोमवार की सुबह अपराधियों ने अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।

अनंत-नीरज विवाद में नीतीश की एंट्री! अचानक ललन सिंह से मिले CM, 20 मिनट हुई बातचीत

अनंत-नीरज विवाद में नीतीश की एंट्री! अचानक ललन सिंह से मिले CM, 20 मिनट हुई बातचीत

बिहार एमएलसी चुनाव के बीच अनंत सिंह और नीरज कुमार में जारी विवाद के बीच नीतीश कुमार ने ललन सिंह से सोमवार मुलाकात की। 

बिहार में प्रार्थना से लौट रहे व्यक्ति की हत्या, बदमाशों ने मारी तीन गोलियां 

बिहार में प्रार्थना से लौट रहे व्यक्ति की हत्या, बदमाशों ने मारी तीन गोलियां 

डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी महादेव स्थान बगीचा के पास ईसा मसीह की प्रार्थना से लौट रहे विकास मित्र शंकर मांझी (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।