न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार नवल किशोर यादव ने नामांकन से पहले बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस बार भी जीत उन्हीं की होगी और अन्य उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी।
नवल किशोर यादव ने राजद उम्मीदवार डॉ. संजीव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "राजद कोई टीस मार खा है क्या? एक भी सीट राजद कहीं जीता है क्या?" उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में राजद उम्मीदवार की भी जमानत जब्त हो जाएगी।
शिक्षकों के समर्थन का दावा करते हुए नवल किशोर यादव ने कहा कि शिक्षक उनके साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षक "माफिया के साथ और किडनी बेचने वालों के साथ कभी नहीं जाएंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि प्राइवेट स्कूल चलाकर व्यापार करने वाले लोगों के साथ भी शिक्षक नहीं जाएंगे। नवल किशोर यादव ने कहा कि शिक्षक की अपनी मर्यादा होती है।
राजद उम्मीदवार डॉ. संजीव पर टिप्पणी करते हुए नवल किशोर यादव ने उन्हें फर्जी बताया। वहीं, तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए नवल किशोर यादव ने कहा, "चरवाहा विद्यालय का जो वोट है, वही तेजस्वी को मिलेगा।