संजय श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत
आरा/डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गड़हनी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया, उन्होंने कहा कि अब लाल सलाम नहीं अब जय श्री राम का नारा लगा रहा है. उन्होंने कहा कि आज नए बिहार में नौकरी भी है, रोजगार भी है, निवेश भी है और विकास भी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगिआंव विधानसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी महेश पासवान के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. जनसभा गड़हनी प्रखंड के गड़हनी बाजार स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित की गई. योगी ने कहा कि कम्युनिस्ट कब का समाप्त हो चुके हैं अब लाल सलाम का नहीं अब जय श्री राम का नारा लगा रहा है. अब लालटेन युग नहीं अब रोशनी युग है. जंगल राज कब का समाप्त हो चुका अब सुशासन राज है.
यह भी पढ़ें: गरीबों और दलितों को सम्मान देने वाला नेतृत्व सिर्फ नीतीश कुमार का - जीतन राम मांझी