न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
विजय शेखर सिंह/पटना: पटना में मंगलवार को TRE-4 कैंडिडेट और ग्रुप ‘D’ कैंडिडेट का प्रदर्शन चल रहा है। TRE-4 कैंडिडेट अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास का घेराव करने पहुंचे हैं।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि CTET 2026 में अपीयर हुए अभ्यर्थियों को भी BPSC TRE-4 की परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाए।
इधर, ग्रुप ‘D’ के कैंडिडेट गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले हैं। हालांकि, पुलिस ने उन्हें जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया है। इसके बाद करीब 500 प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए हैं।
तिरंगा लिए प्रदर्शनकारी पोस्टर-बैनर के साथ जेपी गोलंबर पर धरने पर बैठे हैं। पोस्टर पर लिखा है, ‘चपरासी की परीक्षा ली तो नियुक्ति दो, नियुक्ति नहीं तो मृत्यु दो।’
कुछ प्रदर्शनकारी फोल्डिंग लगाकर धरने पर बैठ गए हैं। ये प्रदर्शनकारी पिछले 30 दिनों से गर्दनीबाग में धरना दे रहे थे।
शिक्षा मंत्री के घर का घेराव करने पहुंचे कैंडिडेट की मांग है कि CTET 2026 में अपीयर हुए अभ्यर्थियों को भी BPSC TRE-4 की परीक्षा में शामिल किया जाए।
मार्च को देखते हुए पटना में कई जगह बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मौके पर वाटर कैनन और राइट कंट्रोल वाहन भी मौजूद हैं।