रोहतास में ट्रक ने दो गाड़यों को मारी टक्कर, तिलक समारोह से लौट रहे 5 लोगों की दर्दनाक मौत

रोहतास जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर सोमवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर हीं दर्दनाक मौत हो गई। घटना दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के समीप की बताई जाती है।

By : Rani Thakur
रोहतास में ट्रक ने दो गाड़यों को मारी टक्कर, तिलक समारोह से लौट रहे 5 लोगों की दर्दनाक मौत

दुर्घटनाग्रस्त वाहन

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अविनाश श्रीवास्तव / रोहतास:
रोहतास जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर सोमवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर हीं दर्दनाक मौत हो गई। घटना दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के समीप की बताई जाती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी 

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि पिकअप और बस में सवार कुछ लोग चेनारी थाना क्षेत्र के लोधी गांव से एक तिलक समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। सोमवार की अहले सुबह करीब तीन बजे सभी लोग अपने गांव के समीप हीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और पिकअप से नीचे उतर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दबकर कुल पांच लोगों की मौत हो गई।

एक हीं परिवार के सभी मृतक 

हादसे के शिकार सभी पांच लोग एक हीं परिवार के बताए जाते हैं। मृतकों की पहचान करगहर के भगवानपुर गांव निवासी रामव्रत सिंह, लड़की के पिता व मठिया गांव निवासी अशोक सिंह, पिंटू सिंह एवं रजनीश कुमार के रूप में हुई है। वहीं एक व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है और परिवार में कोहराम मचा है।

मौके पर पहुंची पुलिस 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दिनारा थाने की पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है। क्रेन की मदद से सभी वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है और पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर हादसे की जांच में जुट गई है।
 

संबंधित सामग्री

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

बाढ़ पीड़ितों से मिलने बेगूसराय पहुंचे एक्टर सोनू सूद, बांटी राहत सामग्री  

एक्टर सोनू सूद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बिहार पहुंचे हैं।

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और बिना ब्लर किए वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित, एफआईआर की होगी कार्रवाई।

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार में MLC चुनाव की तारीख तय, चुनाव आयोग का शेड्यूल जारी  

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। 

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

आय से अधिक संपत्ति का मामला: भवन निर्माण निगम के GM के 4 ठिकानों पर छापा

बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है।

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को आज सोलर सब्सिडी दी जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी ‘मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ करेंगे।