चिंताजनक

परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, दो गिरफ्तार

बिरौल थाना क्षेत्र में विद्यालय से परीक्षा देकर घर लौट रही किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। 

By : Rani Thakur
परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, दो गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: बिरौल थाना क्षेत्र में विद्यालय से परीक्षा देकर घर लौट रही किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

परिजनों की ओर से 25 सितंबर को बिरौल थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, 23 सितंबर को किशोरी परीक्षा देकर करीब तीन बजे घर लौट रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इनमें से एक युवक की पहचान प्रविन्द मांझी के रूप में हुई, जबकि दूसरा युवक किशोरी के लिए अपरिचित था।

आरोप है कि प्रविन्द ने गांव जाने की बात कहकर किशोरी को बाइक पर बैठा लिया। किशोरी ने शिकायत में बताया है कि रास्ते में उसकी हालत बेहोशी जैसी हो गई और बाद में वह आरोपी के ननिहाल में मिली, जहां उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। शिकायत में धमकी देने की बात भी कही गई है।

इसके बाद दोनों युवक किशोरी को लेकर दरभंगा रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां पुलिस की मौजूदगी में किशोरी ने शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस ने किशोरी और प्रविन्द मांझी को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी।

वहीं, किशोरी के परिजनों ने आरोपी पक्ष के लोगों पर घर पहुंचकर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

मामले को लेकर दरभंगा के SSP जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद बिरौल डीएसपी और थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि किशोरी और युवक के बीच पहले से बातचीत होती थी और दोनों 22 सितंबर को घर से निकले थे।

SSP के मुताबिक, 23 सितंबर को दरभंगा रेलवे स्टेशन पर GRP पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की थी और उनके माता-पिता को इसकी जानकारी दी गई थी। इसके बाद दोनों को PR बॉन्ड पर छोड़ा गया था।

SSP ने बताया कि 25 सितंबर को किशोरी के परिजनों की ओर से अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए बिरौल थाने में आवेदन दिया गया। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

संबंधित सामग्री

पैसे नहीं थे तो आलू देकर सीखा सिलाई का हुनर, आज महिलाओं को रोजगार दे रही गायत्री देवी

पैसे नहीं थे तो आलू देकर सीखा सिलाई का हुनर, आज महिलाओं को रोजगार दे रही गायत्री देवी

गायत्री देवी खुशबू महिला रोजगार संस्था की संचालिका हैं और सिलाई के हुनर के जरिए खुद आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ दूसरी महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं.

जमशेदपुर: विंध्यन मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली 

जमशेदपुर: विंध्यन मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली 

मॉल के रेस्टोरेंट में बैठे चार युवकों पर गोलियां चलायी गयी है.

जमशेदपुर: विंध्यन मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली 

जमशेदपुर: विंध्यन मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन युवकों को लगी गोली 

मॉल के रेस्टोरेंट में बैठे चार युवकों पर गोलियां चलायी गयी है.

जिओ टैग के बाद भी सूची से नाम गायब, आवास योजना को लेकर महिलाओं का हंगामा

जिओ टैग के बाद भी सूची से नाम गायब, आवास योजना को लेकर महिलाओं का हंगामा

जिओ टैग और ऑनलाइन सर्वे के बाद भी अंतिम सूची से गरीबों के नाम गायब हैं। आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर एसडीओ आमस पहुंचे।<br/><br/>

चतरा: SSB के जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान, महाविद्यालय और आसपास के इलाकों में की साफ-सफाई

चतरा: SSB के जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान, महाविद्यालय और आसपास के इलाकों में की साफ-सफाई

जवानों ने अपने वाहिनी मुख्यालय परिसर के साथ-साथ चतरा महाविद्यालय और आस पास की दुकानों के इर्द-गिर्द भी साफ-सफाई की.