सहरसा में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोर अकाउंटेंट के घर से लाखों नकद व सोना बरामद

By : News11 Bharat
सहरसा में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, रिश्वतखोर अकाउंटेंट के घर से लाखों नकद व सोना बरामद

इन्द्रदेव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सहरसा में शुक्रवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम क्षेत्र के कृष्णा नगर वार्ड संख्या–37 स्थित एक आवास पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया. पटना से पहुंची निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की चार सदस्यीय टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से यह छापेमारी की. यह कार्रवाई खगड़िया जिले के एलईएयू (LEAU) विभाग में पदस्थापित अकाउंटेंट शिशिर राय से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में की गई. बताया गया कि शिशिर राय को शुक्रवार को खगड़िया जिले में बिल पास करने के एवज में 18 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद आगे की जांच के क्रम में निगरानी डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने सहरसा स्थित उनके आवास पर छापेमारी की.

निगरानी थाना कांड संख्या 4/26, दिनांक 08 जनवरी 2026 के आलोक में की गई इस कार्रवाई के दौरान टीम ने घर के सभी कमरों, अलमारियों और अन्य सुरक्षित स्थानों की गहन तलाशी ली. सर्च ऑपरेशन में कुल 3 लाख 56 हजार 900 रुपये नकद, दो सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी तथा इंश्योरेंस पॉलिसी और फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए. निगरानी डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि बरामद नकदी में से 56 हजार 900 रुपये घरेलू खर्च के मद में वापस कर दिए गए हैं, जबकि शेष नकदी और अन्य सामग्रियों को विधिवत जब्त कर लिया गया है. फिलहाल निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़े: जमुई: थाने से करीब स्वर्ण व्यवसायी से 7 हथियारबंद अपराधियों ने की 50 लाख की लूटपाट 
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य