बाढ़ की आशंका 

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी, खगड़िया श्विक्रम विरकर द्वारा आज चौथम एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।

By : Rani Thakur
बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
नैयर आलम / खगड़िया:
बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर एवं जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर जिलाधिकारी, खगड़िया श्विक्रम विरकर द्वारा आज चौथम एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं से नदी के जलस्तर, कटाव की स्थिति तथा बाढ़ से बचाव के लिए किए जा रहे निरोधात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखने तथा स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बागमती नदी के जलस्तर एवं कटाव की स्थिति की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुरक्षात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने तटबंधों एवं संवेदनशील स्थलों का नियमित निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है तथा आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
 
संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.