Bihar Weather: कोहरे के साथ बदलेगा मौसम का मिजाज, फरवरी की शुरुआत में बारिश के संकेत, तापमान में होगी बढ़ोतरी

By : News11 Bharat
Bihar Weather: कोहरे के साथ बदलेगा मौसम का मिजाज, फरवरी की शुरुआत में बारिश के संकेत, तापमान में होगी बढ़ोतरी

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेता दिखाई दे रहा है. बीते कुछ दिनों में जहां राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, वहीं कई जिलों में घना कोहरा लोगों की परेशानी बना रहा. आज शुक्रवार की सुबह भी उत्तर बिहार के कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिला. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा और धूप निकलने से ठंड से काफी हद तक राहत मिलेगी.

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज राज्य में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा. सुबह के समय पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी में घना कोहरा छाया रहा, जबकि अन्य जिलों में हल्का कुहासा देखा गया. कोहरे को देखते हुए इन छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, धूप निकलने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी.

फरवरी की शुरुआत में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक 05 फरवरी तक कोहरा या कोल्ड डे को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. इस दौरान मौसम सामान्य और साफ रहने की उम्मीद है. हालांकि 03 फरवरी को भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

तापमान में धीरे-धीरे होगा इजाफा
आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक बढ़ोतरी का अनुमान है. इससे ठंड का असर धीरे-धीरे कम होता चला जाएगा और फरवरी के साथ मौसम में हल्की गर्माहट महसूस होने लगेगी. गुरुवार को राज्य में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. दिन का सबसे अधिक तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस सुपौल में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस सासाराम में रहा.

रात के तापमान की बात करें तो सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण) में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस कैमूर में दर्ज हुआ. वहीं सबसे कम दृश्यता 300 मीटर वाल्मीकि नगर में दर्ज की गई. कुल मिलाकर बिहार में ठंड अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है. कोहरे के बीच धूप निकलने से राहत मिलेगी और फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम में हल्का बदलाव और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़े: नोएडा में 5 मिलियन फॉलोअर्स वाली महिला यूट्यूबर से अभद्रता, पति ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

 

संबंधित सामग्री

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

साहिबगंज में सामने आए चर्चित खनन मामलों के बाद अब दुमका जिले के शिकारीपाड़ा क्षेत्र में भी अवैध और नियमविरुद्ध खनन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट मैच के प्रबंधन को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण मैच के दिन शहर में 5,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे.

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 31 अक्टूबर की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के रैंक में 29वें Chief of the Air Staff के तौर पर नियुक्त किया है.

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर किया गया. इस MOU से स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी सहयोग और फील्ड इंप्लीमेंटेशन को बढ़ावा मिलेगा.

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू जिले केनीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कुराइनपतरा पंचायत अंतर्गत सोंस गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमडीएम के राशन भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है.