न्यूरोसर्जरी प्रोफेसर की पत्नी को जान से मारने की धमकी, एक करोड़ की रंगदारी, मगध मेडिकल थाना में केस दर्ज

By : News11 Bharat
न्यूरोसर्जरी प्रोफेसर की पत्नी को जान से मारने की धमकी, एक करोड़ की रंगदारी, मगध मेडिकल थाना में केस दर्ज

अभिषेक राज/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (ANMMCH) से जुड़ा एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है. न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र कुमार की पत्नी को जान से मारने की धमकी देने और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में मगध मेडिकल थाना में कांड संख्या 11/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

डॉ. सत्येन्द्र कुमार द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, उनकी पत्नी विभा कुमारी के मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगातार धमकी भरे फोन किए गए. पहली धमकी 27 दिसंबर 2025 की रात करीब 8 बजे दी गई, जब उनकी पत्नी मगध कॉलोनी स्थित न्यूरो क्लिनिक में मौजूद थी. दूसरी धमकी 31 दिसंबर 2025 को शाम 7:50 बजे दी गई, उस समय वे पटना के कंकड़बाग स्थित अपने आवास पर थी. फोन करने वाले ने स्पष्ट रूप से एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग करते हुए रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी.

डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि इन धमकियों के बाद से पूरा परिवार भय और मानसिक तनाव में है. उन्होंने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई गंभीर अप्रिय घटना घट सकती है. इसी को लेकर उन्होंने मगध मेडिकल थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. मगध मेडिकल थाना पुलिस के अनुसार, मामले में कांड संख्या 11/26 दर्ज कर लिया गया है. धमकी देने वाले मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की दिशा में कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर सहित चिकित्सक समुदाय में चिंता और आक्रोश का माहौल है.

height=867

यह भी पढ़े: हिजाब पहनने वाली बेटी बनेगी देश की प्रधानमंत्री.. महाराष्ट्र के सोलापुर में ओवैसी का बड़ा बयान
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य