वारदात 

पटना में बीच सड़क महिला पर चाकू से 10 वार, तमाशबीन बनी रही भीड़

राजधानी पटना में बीच सड़क महिला पर एक शख्स ने 10 बार चाकू से वार कर दिया। 

By : Rani Thakur
पटना में बीच सड़क महिला पर चाकू से 10 वार, तमाशबीन बनी रही भीड़

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
रोहित/पटना:
राजधानी पटना में बीच सड़क महिला पर एक शख्स ने 10 बार चाकू से वार कर दिया। वो महिला को चाकू से गोदता रहा और वहां खड़ी भीड़ चुपचाप सब देखती रही। भीड़ बढ़ने पर आरोपी वहां से आराम से निकल गया। महिला पर चाकू से हमले का सीसीटीवी फुटेज भी आया है।

महिला को स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी की पहचान 37 साल के राजकुमार के तौर पर हुई है। आरोपी का कहना है कि महिला से उसका संबंध था। महिला उसे बार-बार मिलने के लिए बुलाती थी।

वो खुद शादी शुदा है और महिला की हरकतों से उसकी बदनामी हो रही थी। इस वजह से उसने महिला पर हमला किया। घटना कल देर शाम की न्यू एतवारपुर-कुरथौल इलाके की बताई गई है। 

महिला के घायल होने की सूचना पुलिस ने उसके पति को दी। इस पर पति ने पुलिस से कहा कि अब उसका पत्नी से कोई संबंध नहीं है। घायल महिला के दो बच्चे हैं। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का कई लोगों से संबंध है।

ऐसे में वो बच्चों को उसके साथ नहीं रख सकता। इसलिए वो दोनों बच्चों के साथ जहानाबाद में रहता है। पुलिस को महिला के अन्य लोगों से संबंध होने से जुड़ी जानकारी मिली है।

महिला के इलाके में ही रहता है आरोपी

महिला पिछले 1 साल से अकेली रहती थी। आरोपी राजकुमार भी न्यू एतवारपुर इलाके का ही रहने वाला है। दोनों की जान पहचान करीब 1 साल से थी।

संबंधित सामग्री

Bihar News: बिहार में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 हिरासत में

Bihar News: बिहार में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 हिरासत में

औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विकास कुमार की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है।

Bihar News: होटल में छिपाकर रखी थी बीयर की खेप, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

Bihar News: होटल में छिपाकर रखी थी बीयर की खेप, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

नवादा जिले के हिसुआ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पदमा में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई! गाय चोरी गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग बरामद 

पदमा में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई! गाय चोरी गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग बरामद 

कार की पिछली सीट हटाकर एक चितकबरी गाय के चारों पैर रस्सी से बांधकर रखा गया पाया गया.

JDU कार्यालय के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, ANM छात्राओं और महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

JDU कार्यालय के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, ANM छात्राओं और महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

जेडीयू कार्यालय के बाहर बुधवार हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।