Friday, Apr 18 2025 | Time 15:48 Hrs(IST)
  • रिम्स निदेशक को हटाने पर बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार को घेरा, कहा- रिम्स को अपने संगठित भ्रष्टाचार का केन्द्र बना दिया
  • रिम्स निदेशक को हटाने पर बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार को घेरा, कहा- रिम्स को अपने संगठित भ्रष्टाचार का केन्द्र बना दिया
  • सिल्ली के राढू पुल पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा, अवैध बालू खनन ने खोखली कर दी पुल की नींव, 500 मीटर तक चल रहा अवैध उत्खनन!
  • Weather Update: रांची में मौसम ने अचानक ली करवट, कई इलाकों में हुई तेज ओलावृष्टि
  • Weather Update: रांची में मौसम ने अचानक ली करवट, कई इलाकों में हुई तेज ओलावृष्टि
  • स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक पान गुरु मुकुंद राम तांती की पुण्यतिथि पर पान समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
  • BREAKING: रांची में एक बार फिर गोलीबारी, जेवर व्यवसाई को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली
  • BREAKING: रांची में एक बार फिर गोलीबारी, जेवर व्यवसाई को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली
  • बहरागोड़ा के शिशु अनन्तेश्वर धाम को मिलेगा पर्यटन स्थल का दर्जा, विधायक समीर महंती ने किया निरीक्षण
  • तेज आंधी आने से खपरैल घर के उपर गिरा पेड़, महिला की मौत
  • वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती! शराब तस्करी के लिए महिलाओं का गजब तरीका, पुलिस रह गई दंग
  • Big Breaking: रिम्स निर्देशक के तौर पर डॉ शशि बाला सिंह को मिला अंतरिम प्रभार
  • महिला सशक्तिकरण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा "महिला संवाद कार्यक्रम" का शुभारंभ
  • गुड फ्राइडे पर मोमबत्ती बुझाने की परंपरा! इस दिन शाम 3 बजे क्यों बुझा दी जाती हैं मोमबत्ती, जानें इसके पीछे की पूरी कहानी
  • प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मंत्री हफीजुल हसन ने संविधान और शरीयत को लेकर पूर्व में दिए गए अपने बयान पर दी सफाई
झारखंड » रांची


बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी के आवासीय कार्यालय में भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का हुआ आयोजन

बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी के आवासीय कार्यालय में भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का हुआ आयोजन
सुमित कुमार पाठक/न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: बड़कागांव विधानसभा के विधायक रोशन लाल चौधरी के आवासीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन कार्यक्रम किया गया. जिसके अध्यक्षता रामगढ़ जिला के अध्यक्ष प्रवीण मेहता एवं संचालन पतरातू मंडल अध्यक्ष सह जिला पार्षद सह सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति एवं किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अनिल राय के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

 

सक्रिय सदस्यता सम्मेलन के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री आदित्य प्रसाद साहू ,विशिष्ट अतिथि बड़कागांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय रोशन लाल चौधरी  के द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. वहीं मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने कहा, "सक्रिय सदस्यता सम्मेलन के शुभ अवसर पर हम कहना चाहते हैं कि हम सभी कार्यकर्ताओं को सौभाग्य प्राप्त है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता होने का अवसर प्राप्त हुआ है और हम यह विश्वास के साथ कहना चाहेंगे कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी पूर्वक जनता का काम करें परिणाम का चिंता ना करें एक भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो कब कौन कार्यकर्ता बड़ी जवाब देही के साथ क्षेत्र में जनता की सेवा के लिए भेज दिया जाएगा, यह कोई नहीं कह सकता है. इसलिए आप सभी कार्यकर्ता से निवेदन है कि ईमानदारी पूर्वक पार्टी का काम  करें."

 

वहीं विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा. "संगठन को चलाने में सक्रिय सदस्यों का अहम भूमिका होती है. हमारा नाता जनसंघ के समय से हमारे पिता रिझुनाथ चौधरी एकीकृत रामगढ़ विधानसभा का जनसंघ पार्टी से विधायक का चुनाव लड़े थे साथ ही हम अस्वस्थ करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के किसी भी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरने नहीं दूंगा और जब भी चुनाव हो तो बड़कागांव विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी ही जीते आप लोगों के सहयोग से हमें प्रचंड बहुमत से जीताने का काम किए हैं. उसको भुलाया नहीं जाएगा. आम जनमानस के सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेंगे आप सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जनता के हित के लिए और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का चलाए गए योजनाओं को जनता तक पहुंचाइये यही शुभकामना के साथ मैं अपना वाणी को विराम देता हूं."

 

सक्रिय सदस्यता सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह प्रदेश का समिति डॉक्टर संजय सिंह ,जिला उपाध्यक्ष दामोदर सिंह ,ओबीसी मोर्चा प्रवक्ता प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र महतो, मंत्री संजीव बावला, लक्ष्मी देवी ,अशोक सोनी ,रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, मंडल अध्यक्ष भुरकुंडा सतीश मोहन मिश्रा, भदानी नगर मंडल अध्यक्ष सागर डांगी ,खेमलाल साहू ,जिला अध्यक्ष शिवम मोर्चा को श्रीवास्तव ,अल्पसंख्यक मोर्चा वारिस खान, किसान मोर्चा धनी कुशवाहा ,एससी मोर्चा संजय रजक ,मंडल अध्यक्ष आदित्य सोनी, कर्मचारी सेवा संजय साहब ,धीरेंद्र शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष पतरातू सह मुखिया किशोर कुमार , रंजन भगत ,डब्लू पांडे ,सुखदेव प्रसाद, दशरथ कुर्मी, भाजपा एवं मोर्चा पतरातू मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर ,अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष असलम अंसारी ,अमरेश कुमार, मानसिंह, रामेश्वर सिंह खरवार ,मनोज ठाकुर ,अखिलेश प्रसाद ,अमित सोनी ,खुशबू सेंद्रिय इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 


 

 

 

 
अधिक खबरें
रिम्स निदेशक को हटाने पर बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार को घेरा, कहा- रिम्स को अपने संगठित भ्रष्टाचार का केन्द्र बना दिया
अप्रैल 18, 2025 | 18 Apr 2025 | 3:30 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार को उनके पद से हटाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि विगत दिनों हुई रिम्स शासी परिषद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अधिकारियों के भ्रष्टाचार का विरोध करने तथा अनुचित भुगतान के आदेश को न मानने के कारण डॉ. राजकुमार जी को रिम्स निदेशक पद से हटाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है.

Weather Update: रांची में मौसम ने अचानक ली करवट, कई इलाकों में हुई तेज ओलावृष्टि
अप्रैल 18, 2025 | 18 Apr 2025 | 3:20 AM

रांची में मौसम ने अचानक करवट ली. गर्मी के बीच मौसम ने अपना मिजाज बदला और रांची और उसके आसपास के इलाकों में तेज ओलावृष्टि हुई. राजधानी में दोपहर के बाद झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हुआ. चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है. बारिश के साथ तेज हवाओं ने भी मौसम को ठंडा कर दिया है. हालांकि, कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया है, जिसके वजह से यातायात पर असर पड़ा. वहीं, किसानों को ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका है. संभव है कि फसलों पर प्रभाव पड़े. इधर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और बारिश की संभावना जताई है.

सिल्ली के राढू पुल पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा, अवैध बालू खनन ने खोखली कर दी पुल की नींव, 500 मीटर तक चल रहा अवैध उत्खनन!
अप्रैल 18, 2025 | 18 Apr 2025 | 3:22 PM

सिल्ली थाना क्षेत्र के गंगानगर इलाके में बहने वाली राढ़ू नदी पर बना ऐतिहासिक राढू पुल आज अपनी सबसे बड़ी चुनौती से जूझ रहा है. यह पुल, जो सैकड़ों गांवों को जोड़ता है और हजारों लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़ा है, अब अवैध बालू खनन के कारण खतरे में है.

Big Breaking: रिम्स निर्देशक के तौर पर डॉ. शशि बाला सिंह को मिला अंतरिम प्रभार
अप्रैल 18, 2025 | 18 Apr 2025 | 2:23 AM

रिम्स निदेशक डॉ. राज कुमार को उनके पद से हटाए जाने के बाद एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं. जहां डॉ. शशि बाला सिंह को रिम्स की अंतरिम प्रभारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया हैं.

एयरशो को लेकर रांची जिला प्रशासन की तैयारी पूरी, रांची DC ने की PC
अप्रैल 18, 2025 | 18 Apr 2025 | 2:24 PM

रांची में होने वाले दो दिवसीय एयर शो को लेकर रांची जिला प्रशासन और एयरफोर्स के पायलट सहित जवानों ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली है रांची डीसी ने इस मौके पर जिला से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है तो वहीं खाने पीने के समान भी लाने को कहा लगाया है इस मौके पर रांची एसएसपी सह DIG चंदन कुमार सिन्हा ने कहा है को सुरक्षा की तमाम तैयारी पूरी हो गई है. ट्रैफिक और पार्किंग को लेकर विशेष व्यवस्था की जा रही है.